Israel-Gaza War: इजरायल और गाजा के बीच चल रहे संघर्ष को एक साल से भी अधिक समय बीत चुका है। इस संघर्ष में बीते साल अक्टूबर महीने के बाद से आम नागरिकों और सैनिकों के मारे जाने की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इसी बीच अब मृतकों के शरीर से स्पर्म निकलने का भी ट्रेंड बढ़ रहा है। अभी तक इजरायल में इस तरह की चीजों को लेकर कोई कानूनी नियम नहीं है। लेकिन अब इस विषय के सामने आने के बाद देश में एक बहस छिड़ गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्टूबर 2023 से अब तक गाजा के साथ युद्ध में करीब 1600 इजरायली सैनिक मारे गए है। इनमें से करीब 170 सैनिकों और आम लोगों के स्पर्म भी सुरक्षित किये गए है। यह आंकड़ा करीब 15 प्रतिशत तक होता है। बीते साल तक यह संख्या देश में करीब एक प्रतिशत तक ही थी।
इजरायली डॉक्टर्स के मुताबिक किसी के मारे जाने के 72 घंटे के अंदर ही स्पर्म निकलने की सर्जरी करनी होती है। इस पूरी प्रक्रिया में टेस्टिकल्स में एक चीरा लगाया जाता है और इसे बाद में टिशू की मदद से लैब में भेजा जाता है। इसे वहां फ्रीज करके स्टोर कर दिया जाता है। उल्लेखनीय है कि इजरायली सैनिक अधिकांश युवा होते है, ऐसे में उनके मृत शरीर से स्पर्म रिकवरी की संभावना भी अधिक होती है। परिवार की अनुमति पर ही इसका इस्तेमाल होता है।
इजरायल में मृतक व्यक्ति के शरीर से स्पर्म निकलने के विषय पर अब बहस छिड़ गयी है। कुछ लोगों का मानना है कि शव को बिना किसी तरह छेड़े दफना देना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इसे संवेदनशील मुद्दा बता रहे है।
‘भारत पर गिरा दूंगा न्यूक्लियर बम’…’ ब्रिटेन के यूट्यूबर ने उगला जहर तो हुआ ट्रोल
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…