Categories: दुनिया

मोर्चे पर डटी सरकार, जबरदस्त मोचा से कहां हो रहा है, हाल बेहाल?

बंगाल की खाड़ी से उठने वाला तूफान मोचा आगामी 12 मई तक भीषण चक्रवाती तूफान में बदलकर दक्षिण-पूर्व और बंगाल की खाड़ी मध्यवर्ती इलाके में पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

क्या आप जानते हैं इस बार के तूफान का नाम किस देश ने दिया है? इस बार के तूफान का नाम यमन ने दिया है। उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में उठने वाले तूफानों का नाम क्रमानुसार विभिन्न देशों द्वारा दिया जाता है।

विश्व मौसम संगठन की पहल के अनुसार सन 2008 में विश्व विज्ञान संगठन के 8 देशों ने मिलकर उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में उठने वाले तूफानों के नाम जारी करने की परंपरा रखी। इसके बाद इसमें अन्य देश भी शामिल होने लगे।

कौन-कौन से देश शामिल है?

भारत में आने वाला तूफान बंगाल की खाड़ी या अरब सागर से आता है। इस बार का तूफान बंगाल की खाड़ी में उठा है। विश्व विज्ञान संगठन के 8 देशों में भारत, श्रीलंका, मालदीव, पाकिस्तान, ओमान, बांग्लादेश म्यानमार, थाईलैंड शामिल थे। इसके बाद 2018 में यूएई, यमन, सऊदी अरब, इराक, कतर, कुल मिलाकर 13 देशों की इसमें भागीदारी है।

जो बारी-बारी से उष्णकटिबंधीय क्षेत्र बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से उठने वाले तूफानों के नाम रखते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी ने पूर्व सूचना जारी कर देश के विभिन्न समुद्री राज्य में मोचा को लेकर मोर्चा (अलर्ट) जारी कर दिया था। इसका प्रभाव देश के विभिन्न राज्यों पर पड़ने वाला है।
 

कौन-कौन से राज्य प्रभावित होंगे

 उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में गर्मी जोरदार पड़ने लगी है। देश की राजधानी दिल्ली में भी पारा 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वही बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के शुक्रवार तक जबरदस्त चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के आसार बताए गए हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर बंगाल की पूर्व मध्य खाड़ी और उत्तरै अंडमान सागर में मछुआरों को समुद्र में ना जाने की हिदायत दी है।

चक्रवाती तूफान के दौरान 11 मई तक खाड़ी द्वीपो में भारी वर्षा होगी इसके बाद यह 14 मई तक बांग्लादेश, म्यानमार तट के पास तबाही मचा सकता है। चक्रवात से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। ऐसे  में इन तटीय इलाकों के मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह दी गई है।
आपको बता दें जब-जब गर्मी बढ़ती है। समुंद्र का तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक हो जाता है ।ऐसे में वहां कम दबाव का क्षेत्र बनता है और उस कम दबाव के क्षेत्र से हवाएं अधिक दबाव क्षेत्र की ओर चलने लगती है। ऐसे में मोचा तूफान जिसका नाम यमन ने दिया है। भारत सरकार ने भी मोर्चा खोल लिया है।

Morning News India

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

2 weeks ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

3 weeks ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 months ago