जयपुर। Surya Namaskar Mantra On World Yoga Day : हर वर्ष की भांति इसबार भी 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। वर्ल्ड योगा डे पर भारत समेत पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है। इस दौरान कई तरह के योग किए जाते हैं। लेकिन, योग शुरू करने से पहले सूर्य नमस्कार ऐसा योग है जो सबसे पहले किया जाता है। Surya Namaskar Mantra के साथ योग शुरू करने के कई फायदे होते हैं। सूर्य नमस्कार एक ऐसा योग है जिसमें शरीर के सभी अंगों का व्यायाम हो जाता है। आपको भी यदि अच्छा एवं स्वस्थ जीवन जीना है तो अपने योग में सूर्य नमस्कार को जरूर शामिल करें। यदि आप सूर्य नमस्कार 12 मंत्रों के साथ करते हैं तो और भी फायदे होंगे। सूर्य नमस्कार के 12 मंत्र उनके अर्थ और फायदे इस प्रकार हैं:—
— पाचन और भूख में सुधार होता है।
— शरीर लचीला बनता है।
— कब्ज की समस्या ठीक होती है।
— शारीरिक और मानसिक मजबूती बढ़ती है।
— वजन कम होता है।
— बॉडी पोस्चर होने के साथ ही और बैलेंस बनता है।
— मसल्स को टोन होकर हड्डियां मजबूत होती है।
— बाजू, कंधों, कमर, पैर, क्वैड्स, काफ्स और हिप्स की मांसपेशियां टोन होती है।
यह भी पढ़ें : RSS मना रहा हिंदू साम्राज्य दिवस, जानिए शिवाजी महाराज से क्या है इसका नाता
सूर्य नमस्कार में 12 मंत्र (Surya Namaskar 12 Mantra) जिनके उच्चारण के साथ ही यह व्यायाम किया जाता है। प्रत्येक मंत्र में सूर्य देव का अलग नाम लिया जाता है। हर मंत्र का एक ही सरल अर्थ होता है जिसका मतलब सूर्य को मेरा नमस्कार है। सूर्य नमस्कार के 12 स्थितियों या चरणों में इन 12 मंत्रों का उचारण किया जाता है। सूर्य नमस्कार करते समय सबसे पहले सूर्य के लिए प्रार्थना और सबसे अंत में नमस्कार पूर्वक इसका महत्व बताता हुआ एक श्लोक बोलते हैं-
ॐ ध्येयः सदा सवितृ-मण्डल-मध्यवर्ती, नारायणरू सरसिजासन-सन्निविष्टः।
केयूरवान् मकरकुण्डलवान् किरीटी, हारी हिरण्मयवपुर्धृतशंखचक्रः॥
ॐ श्रीसवितृसूर्यनारायणाय नमः।
आदित्यस्य नमस्कारान् ये कुर्वन्ति दिने दिने।
आयुः प्रज्ञा बलं वीर्यं तेजस्तेषां च जायते ॥
इसका अर्थ है कि जो लोग प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करते हैं, उनकी आयु, प्रज्ञा, बल, वीर्य और तेज बढ़ता है।
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
इसी तरह की ख़बरों के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…