दुनिया

दुबई जाना हुआ मुश्किल, सख्त नियम आ गए!

UAE Imigration Rules 2024 : दुबई दुनिया का ऐसा देश हैं जहां हर कोई जाना चाहता है, बसना चाहता है काम धंधा करना चाहता है। भारत के लोग या तो सरकारी नौकरी करते हैं या फिर खाने कमाने के लिए खाड़ी देशों का रुख करते हैं। ज्यादातर लोग करियर के किसी न किसी पड़ाव पर विदेश में नौकरी करने का सपना लेकर दुबई जाने की हसरत मन में दबाये रखते हैं। दुबई का लेबर लॉ भी बाहरी कर्मचारियों के हित में बनाया गया है। इसके अलावा भी Dubai में नौकरी करने के कई फायदे हैं। लेकिन अब दुबई जाना मुश्किल हो चुका है। यूएई सरकार ने (UAE) ने हवाई यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए नियमों (Dubai Visa for Indians) में उलटफेर किया है। तो चलिए दुबई जाने के लिए क्या नये कड़े नियम बनाए गए हैं इस बारे में जान लेते हैं।

यह भी पढ़ें : दुबई जाना है तो बैंक खाते में होने चाहिए इतने रुपये, साथ ही ये चीज है जरूरी

दुबई जाने के सख्त नियम क्या हैं (UAE Imigration Rules 2024)

दुबई के नए नियमों (Dubai Imigration Rules 2024) के अनुसार दुबई-अबू धाबी जाने वाले भारतीयों के बैंक खाते में कम से कम 60 हजार रुपए या उनके पास क्रेडिट कार्ड और रिटर्न टिकट होना जरूरी है। इन दोनों शर्तों को पूरा न करने वाले इंडियंस यात्रियों को दुबई और अबू धाबी एयरपोर्ट से ही वापस भारत भेज दिया जाएगा। जैसे डंकी में किंग खान को वापस भेजते हैं। यानी अब दुबई जाना काफी मुश्किल हो जाएगा। भारत और पाकिस्तान के लोग दुबई की आधी आबादी हैं।

भारतीय यात्री के पास ये भी होना चाहिए

इतना ही नहीं दुबई और अबू धाबी जाने वाले यात्रियों के पास वीजा (Dubai Imigration Rules 2024) के अलावा यात्रा से जुड़े जरूरी कागज और बैंक बैलेंस (UAE Imigration Rules 2024) दिखाने वाला एक वैलिड सबूत भी होना चाहिए। यानी आपको बैंक की ट्रांजेक्शन की रसीद भी साथ ले जानी होगी। साथ ही वहां रुकने के लिए पहले से ही होटल रिजर्वेशन का बिल भी आपके पास होना चाहिए। अगर यात्री किसी अपने से मिलने जा रहा है तो उसे दुबई में रह रहे उस बंदे का एड्रेस, फोन नंबर समेत अन्य जानकारी भी देनी होगी।

दुबई और बाकी खाड़ी देशों से संबंधित ताजा ख़बरों और ज्यादा जानकारी के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

नियमों का पालन नहीं किया तो क्या होगा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीते एक साल में रिटर्न टिकट न होने के कारण दुबई से 10 भारतीयों को भारत डिपोर्ट किया गया है। साथ ही अगर आप बिना वैध दस्तावेजों के दुबई या यूएई में कहीं भी लैंड करते हैं तो इसके लिए संबंधित एयरलाइन कंपनियां भी जिम्मेदार होंगी। ऐसी एयरलाइन कंपनियों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इतने सख्त नियमों के बाद लोग दुबई के बजाए सऊदी अरब की नियोम सिटी की तरफ रुख कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : दुबई कुवैत कतर अरब में बकरीद का चांद कब दिखेगा

दुबई का घाटा अरब का फायदा

UAE में तकरीबन 35 लाख भारतीय (Dubai Visa for Indians) रहते हैं। यह देश की कुल जनसंख्या का 30% है और भारतीयों की तादाद यहां किसी भी दूसरे देश की तुलना में बहुत ज्यादा है। रूस, सऊदी अरब और इराक के बाद यूएई भारत का चौथा सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मिले डेटा के अनुसार पिछले वर्ष 1 करोड़ 19 लाख भारतीय सैलानी दुबई गए थे। अब नए नियमों के चलते कई भारतीय दुबई जाना कैंसिल कर रहे हैं। ऐसे में ये नये नियम सऊदी अरब को फायदे का सौदा दे सकते हैं।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

5 months ago