UAE Ramadan 2024: दुनिया भर में इस समय रमज़ान का पाकीज़ा मुक़द्दस महीना चल रहा है। भारत से एक दिन पहले 10 मार्च 2024 को अरब और खाड़ी देशों में रमजान का चांद देखा गया। जहां भारत में 12 मार्च से रोजे शुरु हुए हैं, वहीं आज 13 मार्च 2024 को दुबई और खाड़ी देशों में तीसरा रोजा है। समय के अंतर के कारण दुबई में सेहरी और इफ्तार का समय भी भारत से कुछ अलग है। हम आपको बताने जा रहे है कि जयपुर के मुकाबले दुबई का रमजान सेहरी इफ्तार टाइम (UAE Ramadan 2024) कितना अलग है। हमारे कई मुस्लिम बंधु खाड़ी देशों में काम कर रहे हैं। उनके लिए हिंदी में ये जानकारी हम लेकर हाजिर हुए हैं। अपनी दुआओं में हमें भी हमेशा यूंही बनाए रखें। खाड़ी देशों में रहने वाले सभी भारतीय और गैर भारतीय मुसलमानों को टीम एमएनआई की जानिब से माहे रमज़ान की दिली मुबारकबाद।
यह भी पढ़ें:Ramadan and Menstruation: रमजान में पीरियड आ जाए तो ये काम करें, मुस्लिम महिलाएं ध्यान दें!
11 मार्च 2024 – सेहरी – 5:05 AM, इफ्तार – 6:29 PM
12 मार्च 2024 – सेहरी – 5:04 AM, इफ्तार – 6:30 PM
13 मार्च 2024 – सेहरी – 5:03 AM, इफ्तार – 6:30 PM
14 मार्च 2024 – सेहरी – 5:02 AM, इफ्तार – 6:31 PM
15 मार्च 2024 – सेहरी – 5:01 AM, इफ्तार – 6:31 PM
12 मार्च 2024 – सेहरी – 5:22 AM, इफ्तार – 6:42 PM
13 मार्च 2024 – सेहरी – 5:21 AM, इफ्तार – 6:42 PM
14 मार्च 2024 – सेहरी – 5:20 AM, इफ्तार – 6:43 PM
15 मार्च 2024 – सेहरी – 5:19 AM, इफ्तार – 6:43 PM
16 मार्च 2024 – सेहरी – 5:17 AM, इफ्तार – 6:44 PM
यह भी पढ़ें: Jaipur Sehri Iftar Time: जयपुर सेहरी इफ्तार टाइम 14 मार्च 2024, तीसरी सेहरी कब होगी!
यूएई और भारत के बीच समय का अंतर देखा जाए तो यह 1.5 घंटे का है। यानी कि भारत यूएई से 1.5 घंटे आगे चलता है। संयुक्त अरब अमीरात का समय क्षेत्र GMT +4:00 घंटे है, जबकि भारत का टाइम ज़ोन GMT +5:30 घंटे है। यही वजह है कि जब हमारे यहां मगरिब की अजान होती है मतलब इफ्तार का समय होता है, तब वहां असर की नमाज का वक्त होता है। तो कुल मिलाकर जयपुर में जब आप रोजा खोलते हैं, उसके डेढ़ घंटे बाद दुबई वाले इफ्तार करते हैं।
खाड़ी देशों में रमजान 11 मार्च 2024 से शुरु हुआ है। ऐसे में तीस रोजे 9 अप्रैल को पूरे हो जाएंगे। ईद उल फित्र दुबई में और सऊदी अरब में 10 अप्रैल 2024 को मनाई जा सकती है। चांद दिखने पर ही सही तारीख पता चलेगी। वही भारत में उसके अगले दिन यानी 11 मार्च 2024 को ईद का त्योहार मनाने की संभावना है। आप सबको रमजानुल मुबारक की हार्दिक शुभकामनाएं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…