वैगनर समूह के बॉस येवगेनी प्रिगोझिन की बुधवार देर रात रूस में एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई है। येवगेनी प्रिगोझिन वो ही है जिन्होनें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के खिलाफ बगावत की थी। प्रिगोझिन की मौत उस समय हुई जब वो खुद के विमान से रूस की राजधानी मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहे थे। जून में हुए वैगनर विद्रोह के बाद से ही इस बात पर अटकलें लगाई जा रही थी कि प्रिगोझिन का क्या होगा। प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के चीफ प्रिगोझिन के साथ ही क्रैश में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है।
यह भी पढ़े – TOP TEN – 24 अगस्त 2023 Morning News की ताजा खबरें
प्रिगोझिन की मौत पर रूस को कोई सदमा नहीं
जैसे ही यह खबर मिली कि येवगेनी प्रिगोझिन का विमान आसमान से गिरकर रूस के टवर क्षेत्र में क्रैश हो गया है, इस बात को सुनकर लोगों को कोई सदमा नहीं लगा। बल्कि अधिकांश रूसी ये सोच रहे थे कि यह पहले क्यों नहीं हो गया। घटना के 1 घंटे बाद ही रूसी संघीय विमानन एजेंसी रोसावियात्सिया ने एक बयान जारी कर पुष्टि की कि यात्री सूची में येवगेनी प्रिगोझिन का नाम था। एजेंसी की इतनी जल्दी प्रतिक्रिया पर लोग प्रिगोझिन की मौत को पूरी तरह साजिश मान रहे हैं।
पुतिन से पंगा लेना पड़ा भारी
दरअसल दो महीने पहले प्रिगोझिन ने अपनी वैगनर आर्मी के साथ रूस के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह की शुरुआत की थी। तब से ही यह माना जा रहा था कि प्रिगोझिन ने अपनी मौत के लिए खुद रास्ता निकाला है। पुतिन के खिलाफ बगावत के बाद वो बेलारूस चले गए थे। वो रूस कब और कैसे पहुंचे। इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। प्रिगोझिन की बढ़ती सक्रियता से लोगों को लगने लगा था कि पुतिन की ताकत पहले से कमजोर हो गई है।
यह भी पढ़े – भारत का चंद्रयान 3 चांद पर उतरने में सफल, जानिए अब 14 दिन तक वहां क्या-क्या काम करेगा
7 यात्री और 3 चालक दल के सदस्य भी विमान में मौजूद
प्रिगोझिन अपने विमान से सात यात्रियों और चालक दल के तीन सदस्यों के साथ मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहे थे। यह विमान टवर क्षेत्र के नजदीक क्रैश हो गया और आग का गोला बनकर आसमान से जमीन पर आ गिरा। खबरों के मुताबिक विमान में सवार सभी 10 लोगों के शवों को बरामद कर लिया गया है। दुर्घटना के कारणों की आपराधिक जांच शुरू कर दी गई है।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…