जयपुर। पूरी दुनिया उस समय हैरान रह गई जब एक महिला 500 दिन गुफा में रहने के बाद आई। एक्स्ट्रीम एथलीट बीट्रिज फ्लैमिनी नाम की यह महिला 20 नवंबर 2021 को ग्रेनाडा स्पेन में एक विज्ञान प्रयोग के लिए गुफा में गई थीं। तब से उनका बाहरी दुनिया से कोई भी संपर्क नहीं था। गुफा से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा कि मैं अभी भी 21 नवंबर 2021 में फंसी हुई हूं। मुझे दुनिया के बारे में कोई जानकारी नहीं। बीट्रिज जब गुफा में गई थीं तब क्वीन एलिजाबेथ जिंदा थीं। इतना ही नहीं बल्कि रूस ने यूक्रेन पर हमला नहीं किया और लगभग आधी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही थी।
इस महिला ने 70 मीटर गहरी गुफा के अंदर उन्होंने अपने दो जन्मदिन मनाए हैं। जब वो गुफा में गई तब 40 साल की थी। उन्होंने अपना ज्यादातर समय व्यायाम करने, चित्र बनाने और ऊनी टोपियां बुनने में बिताया। इस दौरान उन्होंने 1000 लीटर पानी पिया और 60 किताबें पढ़ीं।
महिला इसलिए गई गुफा में
इस महिला द्वारा यह प्रयोग इंसानी शरीर के टाइम और मानव मन को समझने के लिए किया गया था। बीट्रिज की निगरानी मनोवैज्ञानिक, शोधकर्ता और स्पीलेलॉजिस्टों की ओर से की जा रही थी, जो गुफाओं का अध्ययन करते हैं। हाल ही में जब बीट्रिज गुफा से बाहर मुस्कुराते हुए निकलीं और अपनी टीम के सदस्यों को गले लगाया।
शेयर किया गुफा में रहने का अनुभव
बीट्रिज ने कहा कि दो महीने बाद वह समय का हिसाब रखना भूल गई थीं। उन्होंने कहा कि एक ऐसा समय आ गया था, जब मैंने दिनों को गिनना बंद कर दिया। उन्हें लग रहा था कि वह 160-170 दिनों के बीच गुफा में रही हैं। उन्होंने कहा कि अकेले रहने के दौरान एक स्थिति ऐसी आ गई थी कि उन्हें अजीबोगरीब आवाज सुनाई देती थी। उन्होंने अपने सबसे मुश्किल समय को लेकर कहा कि एक बार गुफा में कीड़े आ गए थे, और उन्हें साथ रहना पड़ा।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…