दुनिया में बने सभी केमिकल हथियार नष्ट हो गए हैं। यह घोषणा शुक्रवार को अमेरिका की ओर से की गई है। यूएस में मौजूद सभी केमिकल हथियार नष्ट कर दिए गए हैं, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की ओर से यह बात कही गई है। जिसे देखते हुए ऑर्गेनाइजेशन ऑफ द प्रॉहिबिशन ऑफ केमिकल वेपन की ओर से उसके चीफ फर्नान्डो एरियास ने भी इस बात की सराहना की है। फर्नान्डो ने इस कदम को दुनिया के लिए मील का पत्थर भी बताया है।
एक जानकारी के मुताबिक अमेरिका ही अब इकलौता देश था, जिसके पास केमिकल के हथियार थे। रॉयटर्स की मानें केमिकल हथियारों का एक बड़ा जखीरा अमेरिका ने 70 सालों तक स्टोर किया हुआ था।
इसी साल नष्ट किए जाने थे सभी केमिकल हथियार
केमिकल वेपन कन्वेंशन 1997 के अनुसार इससे जुड़े सभी देशों को सितंबर 2023 तक केमिकल हथियारों को नष्ट करने को कहा गया था। तभी से अमेरिका अपने यहां रखे सभी केमिकल हथियारों को नष्ट कर रहा था।
अमेरिकी डिफंस डिपार्टमेंट की ओर से 2022 में केन्टकी में केमिकल वेपन वाला राॅकेट नष्ट किया गया था। जिसके लिए उसे 3 लाख करोड़ खर्च भी करने पड़े थे।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…