Categories: दुनिया

ये है सबसे उम्रदराज मह‍िला, मारिया ब्रानयास मोरेरा ने दुनिया में अब तक क्या—क्या देखा

जयपुर। मारिया ब्रानयास मोरेरा अब दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला हैं। मारिया की उम्र इस समय 115 साल हो चुकी हैं। इसी के साथ ही वो धरती पर सबसे अधिक उम्र की जीवित इंसान भी हैं। इसके पहले फ्रांस के Lucile Randon के नाम यह रिकॉर्ड था। उनका निधन 118 साल की उम्र में हुआ था। 19 जनवरी 2023 को मोरेरा की उम्र 115 साल 321 दिन थी। 4 मार्च 1907 को कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्‍को में उनका जन्म हुआ था। इसके एक साल पहले उनके पैरेंट्स स्‍पेन से यहां आए थे। फिर 8 साल बाद María Branyas Morera ने दोबारा स्‍पेन लौटने का फैसला किया। वे कैटेलोनियो में रहने लगे। मोरेरा का स्‍वास्‍थ्‍य बिल्‍कुल अच्‍छा है। ट्विटर पर भी वह एक्‍ट‍िव रहती हैं।

बेटी की मदद से ट्विटर पर बात
मारिया अक्‍सर बेटी की मदद से ट्विटर पर बात करती हैं। अपनी लंबी उम्र के लिए वह कई चीजों को कारण बताती हैं। इनमें शांति, परिवार और दोस्‍तों के साथ अच्‍छे कनेक्‍शन, प्रकृति के साथ संपर्क, भावनात्मक स्थिरता, चिंतामुक्‍त जीवन, पछतावा न होना, ढेर सारी सकारात्‍मकता और नकारात्‍मक लोगों से दूरी शामिल हैं। वह कहती हैं कि इन सबके अलावा भाग्‍य का साथ देना भी जरूरी है।

पहले व‍िश्‍व युद्ध में अमेरिका पहुंचा था परिवार
पहले विश्‍व युद्ध के समय मारिया का परिवार अमेरिका से स्‍पेन पहुंचा था। यात्रा में उनके पिता का निधन हो गया था। भाइयों के साथ खेलते हुए शिप पर मारिया गिर गई थीं। इससे उन्‍हें एक कान से सुनाई देना बंद हो गया था। 1915 में वे बार्सिलोना पहुंचे थे। सिर्फ यही नहीं उन्‍होंने स्‍पैनिश सिविल वॉर भी देखी। यह 1936 में हुई थी। तब वह 29 साल की थीं।

कोरोना का भी मुकाबला किया
दो विश्‍व युद्ध, स्‍पैनिश सिविल वॉर और स्‍पेन की फ्लू महामारी से गुजरने के बाद मारिया ने 2020 में कोरोना का भी मुकाबला किया। 113वां जन्‍मदिन मनाने के कुछ ही हफ्तों बाद उन्‍हें वायरस ने संक्रमित कर दिया था। किस्‍मत से कुछ दिनों के भीतर वह इससे पूरी तरह से रिकवर कर गईं।

इतना बड़ा है परिवार
मारिया के 3 बच्‍चे, 11 पोते-पोती और 13 परपोते-पोतियां हैं। उनके पति जोन मोरेट डॉक्‍टर थे। दोनों की शादी 1931 में हुई थी। उनकी शादी का एक किस्‍सा भी बड़ा अजीब है। जिस प्रीस्‍ट को उनकी शादी करानी थी, चंद घंटों पहले ही उनका निधन हो गया था। एक सदी में उन्‍होंने टेक्‍नोलॉजी के बदलाव को भी देखा है। ट्विटर पर अपनी बातें शेयर करने के अलावा वह वॉयस टेक्‍स्‍ट का भी इस्‍तेमाल करती हैं। इसके जरिये वह परिवार के साथ संपर्क में बनी रहती हैं।
 

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

2 weeks ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 weeks ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 months ago