World’s Smallest Jail: आपने दुनिया की सबसे बड़ी जेलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। लेकिन क्या आपने दुनिया की सबसे छोटी जेल के बारे में भी सुना है जिसमें एक बार में सिर्फ दो कैदी ही रह सकते हैं। जी हां, हमारी पृथ्वी पर ऐसी भी जेल है, इसमें भी मजे की बात यह है कि यह जेल अधिकतर खाली ही रहती है।
यूनाईटेड किंगडम (ब्रिटेन) के एक सुदूर टापू पर बसे गांव में दुनिया की सबसे छोटी जेल बनी हुई है। ऐसा नहीं है कि इस टापू पर अपराध नहीं होते या अपराधी नहीं रहते, लेकिन टापू की कानून व्यवस्था ऐसी ही है कि यहां पर किसी को जेल की सजा दिलवाना बहुत कठिन है। आपको बता दें कि इस जेल का निर्माण 1856 में किया गया है।
यह भी पढ़ें: मंगल ग्रह पर दिखी हजारों मकड़ियां, वैज्ञानिकों ने जारी की फोटोज
ब्रिटेन के सार्क द्वीप पर यह जेल बनी हुई है। इस द्वीप का कुल क्षेत्रफल 2.1 स्क्वायर किलोमीटर है, 2023 की जनगणना के अनुसार यहां की कुल आबादी 562 थी। यह द्वीप अपनी सुंदर पहाड़ियों, घाटियों और हरियाली के लिए प्रसिद्ध हैं। द्वीप पर जाकर इस जेल को देखा जा सकता है।
सार्क द्वीप पर बसी इस जेल में दो केबिन बने हुए हैं। हर केबिन में एक कैदी रह सकता है। एक केबिन की साइज 6×6 फीट और 6×8 फीट है। जबकि आजकल के घरों में बनने वाले बाथरूम की साईज भी इससे ज्यादा बड़ी होती है। जेल में कैदी के सोने के लिए एक लोहे का पलंग रखा है जिस पर बहुत पतला सा गद्दा है जो सर्दी के हिसाब से ठीक नहीं है।
यह भी पढ़ें: इस वैज्ञानिक ने ढूंढा मुर्दे को जिंदा करने का तरीका, अब नहीं होगी मौत और बीमारी
यह जेल बहुत छोटी है लेकिन इसे बनाने में भी 20 वर्षों का टाईम लग गया। जेल बनाने के ऑर्डर 1836 में दे दिए गए थे, लेकिन पैसों की कमी के चलते जेल बनाने का कार्य 20 वर्ष बाद जाकर पूरा हो पाया। इस जेल में कैदी अधिकतर दो से तीन दिन के लिए ही आते हैं। आज भी यहां पर कैदी बहुत कम आते हैं। इसके पीछे कई कारण बताए जाते हैं लेकिन सबसे बड़ा कारण यही माना जाता है कि यहां पर किसे जेल भेजना है, इस संबंध में कोई स्पष्ट कानून नहीं है।
ऐसी ही अन्य रोचक खबरों के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…