Aaj Ka Panchang 1 May 2024: बुधवार एक मई 2024 को विक्रम संवत 2081, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी। सूर्योदय सुबह 5.40 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.56 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 1.48 बजे होगा जबकि चंद्रास्त 11.37 बजे होगा। सोमवार को पूरे दिन श्रवण नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन रात्रि मकर राशि में रहेगा। उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा।
कल बुधवार होने के कारण अभिजीत मुहूर्त मान्य नहीं होगा। सुबह 2.26 बजे से 3.28 बजे तक विजय मुहूर्त बन रहा है। सुबह 5.39 बजे से 8.59 बजे तक लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.38 बजे से दोपहर 12.18 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.16 बजे से 6.56 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.16 से 10.57 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
दोपहर 12.18 से 1.57 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 8.19 बजे से 9.12 बजे तक यमघंट योग रहेगा। दोपहर 11.51 बजे से 12.44 बजे तक दुष्ट मुहूर्त रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
यह भी पढ़ें: Shivji Ki Aarti : शिवजी की इस आरती से करें पूजा, प्रसन्न होंगे भोलेनाथ
बुधवार को शास्त्रों में गणेशजी का प्रिय वार बताया गया है। इस दिन गजाजन गणपति की आराधना केतु, राहु और शनि जैसे दुष्ट ग्रहों का प्रतिकूल प्रभाव भी समाप्त हो जाता है। जन्मकुंडली में कोई भी ग्रह यदि अशुभ प्रभाव दे रहा हो तो गणपति की पूजा से उसे शुभ बनाया जा सकता है।
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…