Aaj Ka Panchang 11 April 2024: बृहस्पतिवार 11 अप्रैल 2024 को विक्रम संवत 2081, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया-चतुर्थी तिथि रहेगी। इस दिन तीसरा नवरात्रा भी है। कल ही राजस्थानी पर्व गणगौर भी मनाया जाएगा। सूर्योदय सुबह 6.07 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.49 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 7.42 बजे तथा चंद्रास्त का समय 9.55 बजे रहेगा।
दिन में कृतिका और रोहिणी नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा सुबह 8.40 बजे तक मेष राशि में, एवं उसके बाद वृषभ राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास दोपहर 3.03 बजे तक सभा में एवं उसके बाद क्रीडा में रहेगा। अग्नि का वास दोपहर 3.03 बजे तक आकाश में रहेगा। दिशा शूल दक्षिण दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: Gangaur Vrat 2024: इस दिन अखण्ड सौभाग्य के लिए सुहागिन महिलाएं रखेंगी गणगौर का व्रत, जानें पूरी विधि
कल सुबह 7.19 बजे तक प्रीति योग रहेगा। दिन भर आयुष्मान योग एवं सौभाग्य योग रहेंगे। सुबह 6.07 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 1.38 बजे तक रवि योग रहेगा। अमृतकाल का समय सुबह 11.23 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.03 बजे से 12.53 बजे तक रहेगा।
सुबह 6.07 बजे से 7.42 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.28 बजे से दोपहर 2.03 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.49 बजे से रात्रि 8.14 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
दोपहर 2.03 बजे से 3.39 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 6.07 बजे से 7.42 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 10.21 बजे से 11.12 बजे तक एवं दोपहर 3.26 बजे से 4.17 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बृहस्पतिवार का दिन भगवान विष्णु को अत्यन्त प्रिय बताया गया है। इस दिन देवगुरु बृहस्पति की भी आराधना की जाती है। इसी दिन तीसरा नवरात्रा भी है एवं मां चंद्रघंटा की भी उपासना होगी। इस प्रकार बृहस्पतिवार का पूरा दिन ही अत्यधिक मंगलमय और सौभाग्यशाली रहेगा। इन सभी मुहूर्तों में भक्तजन मां भगवती एवं भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु अनुष्ठान कर सकेंगे। इसी दिन राजस्थानी पर्व गणगौर होने से ईसर और गणगौर के रूप में भगवान शिव एवं मां पार्वती की भी पूजा होगी।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…