Aaj Ka Panchang 13 April 2024: शनिवार 13 अप्रैल 2024 को विक्रम संवत 2081, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी-षष्ठी तिथि रहेगी। इस दिन पांचवा नवरात्रा भी है। कल ही स्कन्द षष्ठी भी है। पंचमी तिथि दोपहर 12.04 बजे तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 6.05 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.50 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 9.22 बजे तथा चंद्रास्त का समय 12.03 बजे रहेगा।
दिन में मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा दोपहर 12.44 बजे तक वृषभ राशि में एवं उसके बाद मिथुन राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास दोपहर 12.04 बजे तक कैलाश पर्वत पर एवं उसके बाद नन्दी पर रहेगा। अग्नि का वास दोपहर 12.04 बजे तक आकाश में, उसके बाद पाताल में रहेगा। दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 13 April 2024 Hindi : दैनिक राशिफल पढ़े, और जानें कैसा रहेगा आज का दिन
कल शोभन योग बन रहा है जो शुभ योग है। रवि योग सुबह 6.05 बजे से 9.15 बजे तक रहेगा। अमृतकाल का समय दोपहर 4.02 बजे से 5.38 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.02 बजे से 12.53 बजे तक रहेगा। सुबह 7.40 बजे से 9.16 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.39 बजे से 5.14 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.39 अर्द्धरात्रि बाद 12.27 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
कल सुबह 9.16 बजे से 10.52 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 2.03 बजे से 3.39 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 6.05 बजे से 7.47 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शनिवार का दिन हनुमानजी का प्रिय दिन बताया गया है। इस समय चैत्र नवरात्रि भी चल रहे हैं। ऐसे में हनुमानजी की विशेष आराधना भी की जाती है और उन्हें प्रसन्न कर भक्ति और शक्ति का वरदान मांगा जाता है। आप भी रामचरित मानस की चौपाई अथवा अन्य मंत्रों के जप अनुष्ठान कर बजरंग बली को प्रसन्न कर सकते हैं और अपना जीवन संवार सकते हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…