ज्योतिष

Aaj Ka Panchang 14 April 2024: रविवार को इस मुहूर्त में करें नवरात्रि पूजा

Aaj Ka Panchang 14 April 2024: रविवार 14 अप्रैल 2024 को विक्रम संवत 2081, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी-सप्तमी तिथि रहेगी। इस दिन छठा नवरात्रा भी है। रविवार को ही यमुना छठ भी रहेगी। षष्ठी तिथि सुबह 11.43 बजे तक रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 6.04 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.51 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 10.19 बजे तथा चंद्रास्त का समय 12.58 बजे रहेगा।

दिन में आर्द्रा और पुनर्वसु नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन मिथुन राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास सुबह 11.43 बजे तक नन्दी पर एवं उसके बाद भोजन में रहेगा। अग्नि का वास सुबह 11.43 बजे तक पृथ्वी पर एवं उसके बाद आकाश में रहेगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 14 April 2024 Hindi : दैनिक राशिफल पढ़े, और जानें कैसा रहेगा आज का दिन

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)

रविवार को पूरे दिन सुकर्मा योग बन रहा है। सुबह 6.04 बजे से अगले दिन सुबह 1.35 बजे तक रवि योग रहेगा। रात्रि 1.35 बजे से 6.03 बजे तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। अमृतकाल का समय दोपहर 3.16 बजे से 4.55 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.02 बजे से 12.53 बजे तक रहेगा। सुबह 9.15 बजे से 10.51 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.03 बजे से 3.39 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.51 बजे से रात्रि 9.39 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे।

सिर्फ 70 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

कल सायं 5.15 बजे से 6.51 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 12.27 बजे से 2.03 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सायं 5.08 बजे से 6.00 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।

Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उपाय (Jyotish Ke Upay)

रविवार का दिन सूर्यदेव का वार बताया गया है। अभी चैत्र नवरात्रा भी हैं, कल छठा नवरात्रा होने से मां कात्यायनी की पूजा होगी। मां आद्यशक्ति का यह स्वरूप भक्तों को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति देने वाला है। आप भी कल मां कात्यायनी की आराधना कर उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं और मनचाही वरदान ले सकते हैं।

Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

4 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

4 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

4 सप्ताह ago