Aaj Ka Panchang 7 April 2024: रविवार 7 अप्रैल 2024 को विक्रम संवत 2081, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी-चतुर्दशी तिथि रहेगी। त्रयोदशी सुबह 6.53 बजे तक एवं उसके बाद चतुर्दशी तिथि रहेगी। सूर्योदय सुबह 6.11 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.47 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 5.45 बजे एवं चंद्रास्त का समय 5.23 बजे रहेगा।
आज दिन में पूर्वा भाद्रपद और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा सुबह 7.39 बजे तक कुंभ राशि में, एवं उसके बाद मीन राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास सुबह 6.53 बजे तक भोजन में एवलं उसके बाद श्मशान में रहेगा। अग्नि का वास सुबह 6.53 बजे तक पाताल में एवं उसके बाद पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 7 April 2024 Hindi : दैनिक राशिफल पढ़े, और जानें कैसा रहेगा आज का दिन
रात्रि 10.17 बजे तक ब्रह्म योग एवं पूरे दिन इन्द्र नामक शुभ योग रहेंगे। अमृतकाल का समय सुबह 5.58 बजे से 7.23 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.04 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा।दोपहर 12.58 बजे से अगले दिन सुबह 6.10 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। सुबह 9.20 बजे से 10.55 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.04 बजे से 3.38 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.47 बजे से 9.38 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत के चौघड़िया रहेंगे। इन मुहूर्तों में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
सायं 5.13 बजे से 6.47 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 12.29 बजे से 2.04 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सायं 5.06 बजे से 5.57 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। वर्तमान में पंचक भी चल रहा है। साथ ही भद्रा भी रहेगी, भद्रा और पंचकों को भी अशुभ माना गया है। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रविवार का दिन सूर्यदेव की पूजा के लिए उत्तम माना गया है। यदि कोई व्यक्ति रोगी हो, दुखी हो अथवा आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा हो तो ऐसे में आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से सभी संकट दूर होते हैं। रविवार को 108 बार आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से व्यक्ति समस्त प्रकार के संकटों से मुक्ति पा सकता है। जीवन में सौभाग्य पाने के सूर्य की आराधना से बेहतर कोई अन्य उपाय नहीं है।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…