Aaj Ka Panchang 9 April 2024: मंगलवार 9 अप्रैल 2024 को विक्रम संवत 2081, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। आज ही हिंदू नववर्ष की शुरूआत भी हो रही है। आज से नवरात्रि भी आरंभ हो गए हैं। नवरात्रि में हिंदू धर्मावलंबी पूजा-पाठ तथा विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान कार्य करेंगे। सूर्योदय सुबह 9.09 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.48 बजे होगा।
आज दिन में रेवती और अश्विनी नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा सुबह 7.32 बजे तक मीन राशि में एवं बाद में मेष राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास रात्रि 8.30 बजे तक श्मशान में एवं उसके बाद मां गौरी के साथ रहेगा। अग्नि का वास रात्रि 8.30 बजे तक आकाश में एवं उसके बाद पाताल में रहेगा। दिशा शूल उत्तर दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri Vrat: गलती से टूट गया है नवरात्रि व्रत? इन 5 तरीकों से मां दुर्गा से मांगे माफी
सुबह 7.32 बजे से अगले दिन सुबह 5.06 बजे तक अमृत सिद्धि योग एवं सर्वार्थ सिद्धि योग रहेंगे। अमृतकाल का समय रात्रि 10.38 बजे से 12.04 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.04 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। सुबह 10.54 बजे से दोपहर 2.03 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 11.03 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 1.53 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
दोपहर 3.38 बजे से 5.13 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 9.19 बजे से दोपहर 10.54 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 8.41 बजे से 9.31 बजे तक एवं रात्रि 11.20 बजे से 12.05 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। आज पंचक भी समाप्त हो जाएंगे। शास्त्र में पंचक को अशुभ मान कर शुभ कार्य टालने की सलाह दी गई है। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मंगलवार का दिन हनुमानजी का प्रिय दिन माना गया है। इसी दिन नवरात्रि भी आरंभ हो रही है। ऐसे में भगवान राम एवं हनुमानजी तथा अन्य देवी-देवताओं की आराधना की जाएगी। आप भी अपने विश्वास एवं सामर्थ्य अनुसार विभिन्न प्रकार की साधनाएं कर सकते हैं और अपने जीवन को सुखी बना सकते हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…