Jaipur Aaj Ka Panchang 19 March 2024: मंगलवार 19 मार्च 2024 को विक्रम संवत 2080, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रहेगी। सूर्योदय सुबह 6.32 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.38 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 1.27 बजे रहेगा।
कल रात्रि 8.10 बजे तक पुनवर्सु नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पुष्य नक्षत्र लगेगा। चंद्रमा दोपहर 1.37 बजे तक मिथुन राशि में एवं उसके बाद कर्क राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास पूरे दिन सभा में रहेगा। अग्नि का वास पूरे दिन-रात्रि पाताल में रहेगा। दिशा शूल उत्तर दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़े: Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मंगलवार को रवि योग एवं शोभन योग बन रहे हैं। शोभन योग दोपहर 4.37 बजे तक एवं रवि योग अहोरात्रि रहेगा। सायं 5.34 बजे से 7.18 बजे तक अमृतकाल रहेगा। दोपहर 2.36 बजे से 3.22 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। दोपहर 12.10 बजे से 12.59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। सुबह 11.04 बजे से दोपहर 2.05 बजे तक लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 11.05 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 2.03 बजे क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में सभी शुभ कार्य किए जा सकेंगे।
दोपहर 3.36 बजे से 5.07 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 9.33 बजे से 11.04 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 8.57 बजे से 9.45 बजे तक एवं सुबह 11.23 बजे से 12.10 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। इन मुहूर्तों में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य को करने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें: 19 March 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल से करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा समय
शास्त्रों में मंगलवार का दिन हनुमानजी का माना गया है। उनकी कृपा से राहु, केतु, मंगल और शनि जैसे दुष्ट ग्रह भी शुभ फल देने लगते हैं। साथ ही बजरंग बली की उपासना से आत्मविश्वास भी बढ़ता है और कठिन कार्य भी सहज ही हो जाते हैं। उनकी कृपा से साक्षात भगवान राम का भी साक्षात्कार किया जा सकता है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…