Mahashivratri Love Marriage Tips: आज के दौर में युवा पीढ़ी के बीच लव मैरिज करने का चलन बढ़ गया हैं। आजकल लव मैरिज एक आम बात हो गई हैं, लेकिन पेरेंट्स अभी भी पुरानी सोच के हिसाब से चलकर अरेंज मैरिज करना पसंद करते हैं। ऐसे में यदि आप चाहते है कि, आप लव मैरिज करें और पेरेंट्स को भी इसके लिए राजी कर लें, तो आपको महाशिवरात्रि पर भोले बाबा के साथ-साथ मां गौरी को भी खुश करना होगा। चलिए जानते हैं कैसे-
कहते हैं कि, महाशिवरात्रि के दिन भोले बाबा की अर्धांगिनी माता पार्वती की भी पूजा करने का विशेष महत्त्व है। माता पार्वती को मां गौरी के नाम से भी जानते हैं। महाशिवरात्रि के दिन ही भोले बाबा और माता गौरी का मिलन हुआ था, ऐसा कहा जाता है। यदि आपके जीवन में विवाह अथवा प्रेम विवाह से जुड़ी समस्या चल रही हैं, तो माता गौरी की विशेष रूप से पूजा आपको करनी चाहिए। महाशिवरात्रि पर विशेष रूप से गौरी मां की पूजा करने से शुभ योग बनते हैं।
यह भी पढ़े: Mahashivratri Love Marriage Tips: लव मैरिज के लिए मान जाएंगे पैरेंट्स! महाशिवरात्रि पर करें ये काम
आपकी शादी में किसी भी वजह से देरी हो रही है? और आपको इसकी वजह नहीं पता चल पा रही हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन आप माता गौरी को लाल चुनरी चढ़ाएं। साथ ही साफ़ दिल और मन से माता की पूजा करें। कहते है, ऐसा करने से आपकी Love Marriage होने की इच्छा पूरी होने की संभावना रहती है। जल्द ही आपके जीवनसाथी की तलाश भी खत्म होती हैं। लेकिन ध्यान रहें, महाशिवरात्रि पर संपूर्ण भोले परिवार की पूजा विधि-विधान से करनी चाहिए।
यह भी पढ़े: Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन राशि अनुसार करें भोले बाबा का अभिषेक, मिलेगा पुण्य
यदि आप पहले से विवाहित है, और अपने वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो आपको माता गौरी का विशेष पूजन महाशिवरात्रि पर करना चाहिए। आप महाशिवरात्रि पर माता पार्वती को श्रृंगार का सामान भेंट कर, माता से अपने मन की इच्छा पूर्ति का आशीर्वाद ले सकते हैं।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…