जयपुर। Solar Eclipse : आज यानि 8 अप्रैल 2024 को पूर्ण सूर्यग्रहण लग रहा है। यह सूर्यग्रहण भारतीय समयानुसार रात को 9 बजकर 12 मिनट पर लग रहा है जो 4 घंटे से भी ज्यादा समय तक चलेगा। यह ग्रहण अमेरिका, मैक्सिको और कनाड़ा में देखा जा सकेगा। हालांकि, उस समय भारत में रात होगी तो यह ग्रहण यहां नहीं देखा जा सकेगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखने की वजह से यहां पर सूतक भी नहीं लग रहा है। लेकिन, भारत में रात्रि का समय होने के कारण कई लोग ग्रहण के दौरान सो रहे होंगे। ऐसे में पति-पत्नि का एकसाथ सोने यानि संबंध बनाना वर्जित माना गया है क्योंकि ऐसा करने पर उनके जीवन पर बहुत बुरा पड़ता है।
ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार ग्रहण के दौरान पति-पत्नी द्वारा संबंध (Husband Wife Relation During Eclipse) बनाना अशुभ माना जाता है। हिंदू शास्त्रों में इस कार्य को अशोभनीय कहा गया है। बताया गया है कि ग्रहण के समय शारीरिक संबंध एक अपशकुन है और इससे पैदा होने वाली संतान में दुर्गुण होते हैं। इसी वजह से ग्रहण के दौरान पति और पत्नी को ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करते हुए सावधानी बरतनी चाहिए। यह भी माना जाता है कि ग्रहण के समय हमारे आसपास के वातावरण में काफी नकारात्मक ऊर्जा फैल जाती है। इसी वजह से दौरान शारीरिक संबंध बनाने का बुरा प्रभाव शरीर पर पड़ सकता है। इससे आपके शरीर में कुछ विकृतियां आ सकती है। इसलिए बेहतर ग्रहण के दौरान ऐसा करने से बचें।
हालांकि, यह कहानी है कि चंद्र ग्रहण चंद्र ग्रह और राहु से संबंधित एक धार्मिक घटना है। इसी वजह से दौरान संबंध बनाना पाप के समान माना गया है। इसलिए ग्रहण के दौरान धार्मिक पुस्तकें पढ़ने की सलाह दी जाती है। पुराणों के अनुसार ग्रहण के वक्त संबंध बनाने से अगले जन्म में सूअर का जन्म मिलता है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…