जयपुर। 17 April Ka Itihas : 17 अप्रैल को भारत और दुनिया में कई ऐसी घटनाएं हुई है जिनके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाता है। यह वो दिन है जब इंडोनेशिया का तमबोरा ज्वालामुखी धमाके के साथ फटा जिसमें लगभग 1 लाख लोगों की मौत हो गई। वहीं, अमेरिका ने नेवादा में परमाणु बम विस्फोट किया तो भारत ने अपना दूसरा राष्ट्रपति खोया। 17 अप्रैल को घटी ऐसी ही कई प्रमुख घटनाओं के बारे में UPSC समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न भी पूछे जाते हैं। ऐसे में आप इन घटनाओं के बारे में जानकर अपने आपको इतिहास से अपडेट रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं 17 अप्रैल का इतिहास (17 April History)
1799 में श्रीरंगपट्टनम की घेराबंदी शुरू, चार मई को टीपू सुल्तान की मौत के साथ इसका अंत हुआ।
1815 में इंडोनेशिया का तमबोरा ज्वालामुखी धमाके के साथ फटा जिसमें करीब एक लाख लोग मारे गए थे।
1941 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1946 में सीरिया ने फ्रांस से आजादी मिलने की घोषणा की।
1971 में मिस्र, लीबिया और सीरिया ने मिल कर यूनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया।
1977 में स्वतंत्र पार्टी का जनता पार्टी में विलय।
1982 में कनाडा ने संविधान अपनाया।
1982 में अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1983 में एसएलवी 3 राकेट ने दूसरे रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की निकट कक्षा में स्थापित किया।
1986 में नीदरलैंड और सिसली के बीच युद्ध की स्थिति को खत्म करने की घोषणा करते हुए शांति बहाल।
1993 में अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी धरती पर वापस लौटा।
2006 में सूडान के रवैये के कारण चाड अफ्रीकी संघ शांति वार्ता से हटा।
2007 में दक्षिण कोरिया को 2014 के एशियाई खेलों की मेजबानी मिली।
2008 में भारत और ब्राजील के बीच चार महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
यह भी पढ़ें: 16 अप्रैल को ही शुरू हुई थी भारत में रेल, चार्ली चैपलिन का हुआ जन्म, जानिए और क्या हुआ
1947 में श्रीलंका के महानतम क्रिकेट खिलाड़ी गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन का जन्म।
1975 में भारत के दूसरे राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन का निधन।
2014 में प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार गैब्रिएल गार्सिया मार्केज का निधन।
2021 में फिल्म कलाकार, हास्य अभिनेता, पार्श्वगायक और सामाजिक कार्यकर्ता विवेक का निधन।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…