शिक्षा

आज मनाया जाता है पृथ्वी दिवस और मार्क्सवादी व्लादिमीर लेनिन का जन्म दिन, जर्मनी ने छोड़ी जहरीली गैस

22 April Aaj Ka Itihas Hindi: इतिहास में 22 अप्रैल का दिन हमेशा याद रखा जाएगा। इस दिन कई महान हस्तियों का जन्म हुआ और कई ऐसे रहे, जो इसी दिन दुनिया को अलविदा कह गए। 22 अप्रैल के इतिहास को खंगाला जाएगा, तो देश-दुनिया में घटी उन चुनिंदा घटनाओं, आपदाओं या फिर कुछ ऐसी बातों का जिक्र जरूर होगा, जिसने जनमानस के दिल में एक अलग छाप छोड़ी हैं। चलिए पढ़ते हैं 22 अप्रैल के इतिहास की कुछ बड़ी घटनाएं –

22 अप्रैल पृथ्‍वी दिवस (22 April Earth Day)

दुनिया में प्रतिवर्ष 22 अप्रैल का दिन पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1970 से यह लगातार पूरे विश्व में मनाया जाता रहा है। इस दिन दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से पृथ्वी को सुरक्षित रखने के प्रयास और आइडियाज दिये जाते हैं। दुनिया सभी देश इस दिन अपनी पृथ्वी को बचाने के अथक प्रयास करते हैं।

21 अप्रैल से जुड़ी घटनाएं (21 April Ka Itihas Hindi)

2008 में आज ही के दिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लुडविग नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
1983 में 22 अप्रैल के दिन ही अंतरिक्ष यान “सोयूज टी-8” पृथ्वी पर लौटा था।
1977 में आज ही के दिन ऑप्टिकल फाइबर को पहली बार टेलीफोन ट्रैफिक में यूज किया गया था।
1970 में 22 अप्रैल के दिन ही दुनिया में पहली बार पृथ्‍वी दिवस मनाया गया था।
1966 में आज ही के दिन तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
1958 में 22 अप्रैल के दिन ही एडमिरल आर डी कटारी भारतीय नौसेना में पहले प्रमुख बने थे।
1954 में आज ही के दिन तत्कालीन सोवियत रूस यूनेस्को में शामिल हुआ था।
1944 में 22 अप्रैल के दिन ही द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने न्यू गिनी में जापान के खिलाफ एक बड़े हमले की शुरुआत की थी।
1931 में आज ही के दिन मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर साइन किए थे।
1926 में 22 अप्रैल के दिन ही पर्शिया, तुर्की और अफगानिस्तान के बीच सुरक्षा संधि पर साइन किए गए थे।
1921 में आज ही के दिन नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने आइंडियन सिविल सर्विस से त्यागपत्र दिया था।
1915 में 22 अप्रैल के दिन ही प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया था।
1906 में आज ही के दिन यूनान के एथेंस में 10वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई थी।
1792 में 22 अप्रैल के दिन ही अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन ने यूरोप के युद्ध में अमेरिकी तटस्थता की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें: पढ़े 21 April आज का इतिहास, ब्रायन लारा ने छोड़ा क्रिकेट और मशहूर शायर ने रुलाया

22 अप्रैल जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति (Famous people born on April 22)

1974 में आज ही के दिन भारतीय लेखक चेतन भगत का जन्म हुआ था।
1965 में 22 अप्रैल के दिन ही भारतीय फैशन फोटोग्राफर अतुल काब्बेकर का जन्म हुआ था।
1916 में आज ही के दिन बंगाली सिनेमा के पहले स्टार कन्नन देवी का जन्म हुआ था।
1870 में 22 अप्रैल के दिन ही रूस के मार्क्सवादी विचारक व्लादिमीर लेनिन का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें:17 अप्रैल : ज्वालामुखी विस्फोट में 1 लाख लोगों की मौत, भारत ने खोया अपना राष्ट्रपति 

22 अप्रैल को हुए निधन (People Died on 22 April)

1969 में आज ही के दिन ‘काकोरी कांड’ के प्रसिद्ध क्रांतिकारी जोगेशचंद्र चटर्जी का निधन हुआ था।
1980 में 22 अप्रैल के दिन ही समाज सुधारक मंगूराम का निधन हुआ था।
2001 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल महमूद अली ख़ां कानिधन हुआ था।
2013 में 22 अप्रैल के दिन ही भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक लालगुड़ी जयरमण का निधन हुआ था।

Jaipur News ePaper में पढ़ें ताजा खबरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Saya Chouhan

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

4 दिन ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

6 दिन ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

1 महीना ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago