जयपुर। 24 April Ka Itihas : 24 अप्रैल वो तारीख है जिस दिन भारत और दुनिया में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जो इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। क्योंकि यही वो तारीख है जिस दिन स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध छेड़ा (Spain America War) तो भारत में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का जन्म (Sachin Tendulkar Birthday) भी है। 24 अप्रैल का इतिहास ऐसा है जिससें जुड़ी कई घटनाओं के बारे में UPSC एग्जाम समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में प्रश्न पूछे जाते हैं। ऐसे में आप 24 April Ka Itihas जानकर अपने आपको इन प्रमुख घटनाओं के बारे में अपडेट रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं…
1877 में रूस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई छेड़ी।
1898 में स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध छेड़ा।
1915 में जर्मन सेना ने बेल्जियम के फ्लेमिस प्रांत के आइपर क्षेत्र में क्लोरोफोर्म गैस छोड़ी।
1920 में पोलैंड की आर्मी ने यू्क्रेन पर हमला किया।
1954 में ऑस्ट्रेलिया और सोवियत संघ ने राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1960 में दक्षिण पर्सिया में आए भयंकर भूकंप में 500 लोगों की मौत हुई।
2013 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में इमारत गिरने से सैकड़ों लोगों की मौत हुई।
1973 में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार महान क्रिकेटर सचिन रमेश तेंदुलकर का जन्म हुआ।
1956 में छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला कलाकार और गायिका तीजनबाई का जन्म हुआ।
1940 में मिजोरम के पूर्व राज्यपाल अजीज क़ुरैशी का जन्म हुआ।
1929 में भारतीय फिल्म अभिनेत्री शम्मी का जन्म हुआ।
1858 में स्वतंत्रता सेनानी कुंवर सिंह का निधन हुआ था।
2009 में यशस्वी लेखक, कवि और ओजस्वी वक्ता महात्मा रामचन्द्र वीर का निधन हुआ था।
1974 में हिन्दी कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का निधन हुआ था।
1972 में भारत के प्रसिद्ध चित्रकार जामिनी रॉय का निधन हुआ था।
1960 में प्रसिद्ध लेखक और सार्वजनिक कार्यकर्ता अन्ना साहब भोपटकर का निधन हुआ था।
1944 में हिन्दी के समाचार पत्र ‘दैनिक आज’ के संस्थापक और प्रसिद्ध क्रान्तिकारी शिवप्रसाद गुप्त का निधन हुआ था।
1934 में भारतीय न्यायाधीश एवं राजनेता सी. शंकरन नायर का निधन हुआ था।
1975 में जैन धर्म के अनुयायियों ने भगवान माहवीर के निर्वाण की 2500वीं जयंती मनाई थी।
2011 में आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का निधन हुआ था।
यह भी पढ़ें: दी कैमल गर्ल के नाम से मशहूर हुई ये अजीबोगरीब लड़की, देखने के लिए उमड़ती थी लोगों की भीड़
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…