भारत

18 March Ka Itihas : आज ही हुई थी गांधी जी को जेल, आजाद हिंद फौज ने की चढ़ाई, पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका

18 March Ka Itihas : ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 18 मार्च साल का 77 वाँ दिन है। साल में अभी और 288 दिन बाकी हैं। देश-दुनिया के इतिहास में 18 मार्च की तारीख पर कई अहम घटनाएं दर्ज हैं। इतिहास में 18 मार्च की तारीख के दिन ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने मानवाधिकार परिषद के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया था। साथ ही गांधीजी आज ही के दिन सविनय अवज्ञा आंदोलन के लिए राजद्रोह के चक्कर में जेल की सजा भी सुनाई गई थी। तो चलिए जानते हैं 18 मार्च के इतिहास में क्या कुछ खास रहा और क्या क्या घटनाएं आज के दिन हुई जो कि इतिहास में दर्ज हो गई।

यह भी पढ़ें: Loksabha Election Date 2024 : दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का पर्व, किसने कितनी निभाई यारी अब जनता की बारी

18 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं

1910 में 18 मार्च के दिन ही अनिवार्य और मुफ्त प्राथमिक शिक्षा प्रावधान के लिए गोपाल कृष्ण गोखले ने ब्रिटिश विधान परिषद के सामने अपना प्रस्ताव रखा था।
1922 में आज ही के दिन ब्रितानी अदालत ने सविनय अवज्ञा आंदोलन के बाद राजद्रोह मामले में महात्मा गांधी को छह साल की सजा सुनाई थी।
1944 में 18 मार्च के दिन ही नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिंद फौज ने बर्मा की सीमा पार की थी।
1965 में आज ही के दिन सोवियत संघ के वायुसेना पायलट एलेक्सी लियोनोव ने पहली बार स्पेसवॉक किया था।
1990 में 18 मार्च के दिन ही अमरीकी संग्रहालय से लगभग 500 मिलियन डॉलर की कलाकृतियों की चोरी हो गई थीं।
2006 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र ने ‘मानवाधिकार परिषद’ के गठन (18 March Ka Itihas) का प्रस्ताव मंजूर किया था।
2007 में 18 मार्च के दिन ही उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम बंद करने का कार्य शुरू किया था।
2009 में आज के दिन ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मेघालय में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की थी।
1972-विश्व पुस्तक मेले को शुरूआत।

यह भी पढ़ें: Salwar Suit : भारत में मुस्लिमों की देन है सलवार सूट, जानिए देखते ही क्यों ललचाता है लड़कियों का मन

18 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1938 में आज ही के दिन बॉलीवुड जगत के प्रसिद्ध नायक शशि कपूर का जन्म हुआ था।
1914 में 18 मार्च के दिन ही अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष एवं भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त रह चुके नागेन्द्र सिंह का जन्म हुआ था।
1914 में आज ही के दिन आजाद हिंदी फौज के अधिकारी गुरबख्श सिंह ढिल्लों का जन्म हुआ था।
1946 – महाराष्ट्र के 17वें मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण का जन्म हुआ।
1957 – भारतीय अभिनेत्री और निर्देशक रत्ना पाठक का जन्म हुआ, जिन्हें थिएटर, टेलीविजन और बॉलीवुड (18 March Ka Itihas) फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है।
1965 – भारतीय पॉप गायिका अलीशा चिनॉय का जन्म हुआ, जो अपने इंडी-पॉप एल्बमों के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में पार्श्व गायन के लिए जानी जाती हैं।
1976 – भारतीय अभिनेता और वास्तुकार सुमीत सचदेव का जन्म हुआ।

18 मार्च को हुए निधन

2000 में आज ही के दिन हिंदी सिनेमा की जानीमानी गायिका राजकुमारी दुबे का निधन हुआ था।
2007 में 18 मार्च के दिन ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बॉब वूल्मर का निधन हुआ था।
1953 में आज ही के दिन पश्चिमी तुर्की में आए भूकंप के कारण कई लोगों का निधन हुआ।
1980- समाजशास्त्री व मनोवैज्ञानिक एरिक फ्रॉम का निधन।

 

Saya Chouhan

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago