Categories: भारत

अंजू उर्फ फातिमा की बढ़ी मुश्किलें! Police करेगी इस मामले में गिरफ्तार

 

राजस्थान के भिवाड़ी की रहने वाली अंजू उर्फ फातिमा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। कुछ माह पहले परिवार को सूचना दिए बिना हिंदुस्तान से पाकिस्तान पहुंची अंजू अब वापस भारत आ गई है। पाकिस्तान में उसने अपने मुस्लिम प्रेमी नसरुल्ला के साथ निकाह कर लिया था। यही नहीं उसने इस्लाम कबूल करते हुए अपना नाम फातिमा भी रख लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि अंजू प्रेमी नसरुल्ला से निकाह करने से पहले शादीशुदा थी और उसके बच्चे भी है। 

 

भारत आने के बाद से गायब है अंजू 

 

अंजू करीब पांच महीने बाद पाकिस्तान से भारत आई है। राजस्थान के भिवाड़ी में उसका पुराना सुसराल है। दिल्ली एयरपोर्ट से आने के बाद से ही अंजू गायब है। न तो वह अपने बच्चों से मिलने पहुंची है और ना ही अपने पिता से। वहीं, दूसरी तरफ भिवाड़ी की सोसाइटी में रहने वाले बच्चों और उसके पति अरविंद ने अंजू से मिलने से मना कर दिया है। सोसाइटी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सोसाइटी गेट पर आने जाने वाले सभी वाहनों को चेक किया जा रहा है। 

 

यह भी पढ़े: पाकिस्तानी मुस्लिम से शादी कर भारत लौटी अंजू, वापस हिंदू बनेगी या नहीं

 

अंजू होगी गिरफ्तार! 

 

आईबी की टीम ने अंजू के हिंदुस्तानी पति अरविंद और उसके बच्चों से बातचीत की। वे सब अंजू से मिलना नहीं चाहते है। ऐसे में पुलिस ने किसी को भी अरविंद और उसके बच्चों से किसी के भी मिलने पर रोक लगा दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच होगी और यदि जरुरत पड़ी तो अंजू को गिरफ्तार भी किया जा सकता है। फिलहाल पुलिस अंजू की तलाश में है क्योंकि जब से वह भारत आई है,तभी से गायब है और उसका अता-पता नहीं है। 
 

Aakash Agarawal

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

2 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

2 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

2 महीना ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

2 महीना ago