भारत

Eid ki Sunnate : ईद के दिन की सुन्नतें जान लें, नबी-ए-करीम ऐसे मनाते थे ईद

Eid ki Sunnate : भारत में आज रमजान का आखिरी रोजा है और आज 10 अप्रैल 2024 को अरब देशों में ईद मनाई जा रही है। ईद का त्योहार भारत में 11 अप्रैल को मनाया जाएगा। ईद उल फित्र के मौके पर नबी की कुछ सुन्नतें हैं जिनको जिंदा करने का बहुत ज्यादा सवाब होता हैं। ईद के दिन की नमाज का तरीका हम आपको बता चुके हैं। ईद के दिन की ये सुन्नतें (Eid ki Sunnate) जानकर औरों को भी बताएं। हम आपको ईद के दिन की सुन्नतें (Eid ki Sunnate) हिंदी भाषा में बताने जा रहे हैं। आप दूसरों को भी ये सुन्नतें शेयर करें। ईदगाह जाते हुए तस्बीह पढ़ते रहे। आप सबको ईद मुबारक।

यह भी पढ़ें : Eid ki Niyat : ईद उल फित्र की नमाज की नीयत कैसे करें, मुस्लिम बंधु जान लें

ईद के दिन की सुन्नतें
(Eid ki Sunnate)

  • सुबह जल्दी उठकर फज्र की नमाज अदा करके घर की साफ सफाई करना
  • गुस्ल करना यानी इस्लामी तरीके से स्नान करना
  • मिस्वाक करना (दांतुन करना या फिर ब्रश से दांत साफ करें)
  • सबसे बेहतरीन नये कपड़े पहनना (नये कपड़े नहीं हो तो पुरानो को धोकर पहने)
  • इत्र और सुरमा लगाना
  • ईदगाह जाने से पहले मीठा खाना
  • नमाज से पहले फितरा अदा करना
  • ईदगाह में जल्दी पहुंच जाना
  • जाते हुए तस्बीह पढ़ते हुए जाना
  • ईदगाह में खुले में नमाज पढ़ें (अगर बारिश बर्फबारी का अंदेशा हो तो अंदर पढ़ें)
  • ईदगाह में आने जाने के रास्ते अलग अलग होने चाहिए
  • नमाज के बाद गले मिलना
  • कब्रिस्तान में जाकर मुर्दों के लिए मगफिरत की दुआ करना
  • एक दूसरे के घर मिलने जाना और दावत खाना

यह भी पढ़ें : Eid ki Namaz ka Tarika : ईद की नमाज पढ़ने का सुन्नत तरीका जान लें

ईद की नमाज से पहले फितरा अदा करें

ईद की नमाज से पहले फितरा (Eid ka Fitra) अदा करना जरूरी है। वरना ईद की नमाज नहीं होगी। ईदगाह में जाने से पहले मीठा खाना नबी ए करीम की सुन्नत है। मीठे में खजूर, शीर या सेंवई बना कर खा सकते हैं। फित्रा देने के लिए किसी गरीब को तलाश करें। आप सबको ईद उल फित्र की तहे दिल से मुबारकबाद।

Morning News India

Recent Posts

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 दिन ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

1 महीना ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

4 महीना ago