भारत

Eid par Essay : स्कूली बच्चे ईद पर निबंध इस प्रकार लिखें, पूरे नंबर आएंगे

Eid par Essay : पूरी दुनिया में इस समय रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। तीस दिन के रोजे रखने के बाद मुस्लिम बंधु ईद का त्योहार मनाते हैं। इस साल भारत में ईद का त्योहार 11 अप्रैल 2024 को चांद दिखने पर मनाया जा सकता है। अक्सर स्कूली बच्चों को ईद पर निबंध लिखने के लिए कहा जाता है। लेकिन कई बार बच्चे ईद के बारे में ज्यादा जानकारी न होने के कारण पिछड़ जाते हैं। हम आपको सरल हिंदी भाषा में ईद उल फितर पर निबंध (Eid par Essay) लिखकर बता रहे हैं। ताकि आपके इस बार परीक्षा में जब ईद पर निबंध आए तो आपको इधर उधर बगल झांकने के बजाए फुल मार्क्स आने पर यकीन हो जाए।

यह भी पढ़ें: Eid 2024 : मीठी ईद कब आती है, भारत में इस तारीख को मनाई जाएगी

ईद पर निबंध इस प्रकार लिखें (Eid par Essay)

अरबी में ईद का मतलब खुशी के दिन से होता है। ईद का त्योहार रमजान के पूरे होने पर मु्स्लिम धर्मावलंबियों द्वारा पूरी दुनिया में मनाया जाता है। हिजरी कैलेंडर का दसवा महीना शव्वाल होता है। शव्वाल की पहली तारीख को ही मीठी ईद का त्योहार मनाया जाता है। चूंकि इस दिन सभी मुस्लिम भाई अपने घरों में मीठी सिवेंइयां बनाते हैं, खीर बनाते हैं, ऐसे में इस त्योहार का नाम मीठी भी पड़ गया है। वैसे इसे ईद उल फित्र का त्योहार कहा जाता है। इसके दो महीने बाद बकराईद आती है। रमजान के तीस रोजे रखने के बाद अल्लाह की तरफ से बंदों को ईद का दिन तोहफे में मिला है। ईद की नमाज से पहले गरीबों को गेंहूं या अनाज दिया जाता है जिसे फितरा अदा करना भी कहते है। यही वजह है कि इस ईद का नाम ईदुल फितर होता है।

ईद के दिन क्या खास होता है?

ईद के पर्व को भारत में हम सब मिलकर मनाते हैं। इस दिन सुबह सुबह मुस्लिम भाई नहा धोकर नये कपड़े पहनकर इत्र लगाकर ईदगाह की तरफ प्रस्थान करते हैं। ये नमाज मस्जिद की बजाए ईदगाह में पढ़ी जाती है। ईद की नमाज में खुत्बा बाद में होता है नमाज पहले पढ़ी जाती है। ईद की नमाज के बाद सब मुसलमान एक दूसरे के गले मिलते हैं। इस दिन किसी से कोई गिला शिकवा हो तो माफी मांगकर दुश्मनी खत्म करना अनिवार्य है। वरना ईद की नमाज नहीं होती है। नमाज के बाद लोग कब्रिस्तान में जाकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए कब्र पर फातिहा पढ़ते हैं। इसके बाद एक दूसरे के घर सेवेंइयां और मिठाइयां खाने के लिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Shab e Qadr 2024 : भारत में शब-ए-कद्र कब है, एक रात में मिलेगा हजारों महीने की इबादत का सवाब

ईद पर निबंध का सारांश

ईद उल फितर के दिन भारत में सब धर्मों के लोग आपस में गले मिलते हैं। पुरानी रंजिशों को भुलाकर इस दिन नई शुरूआत की जाती है। ईद का चांद बहुत मुश्किल से नजर आता है। ऐसे में दूरबीन की मदद लेकर ईद का चांद देखा जाता है। अरब देशों में भारत से एक दिन पहले ईद मनाई जाती है। ईद का त्योहार हमें एकता और भाईचारे की शिक्षा देता है। आप सबको दिल की गहराई से ईद उल फित्र मुबारक हो।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India
Tags: 200 और 500 शब्दों में निबंध3rd ashre ki dua hindieid 2024 kab haieid par essayEid par Essay hindi meEid par nibandhEid par nibandh hindi meineid ul fitra 2024 11 aprilessay on eid 150 wordsEssay On Eid In Hindiislami content for muslim studentsjaipur ramzanJaipur Sehri Iftar Timemorning news india ramadanNibandh in Hindi on EidRamadan 2024 Day 15 Sehri-Iftar TimeRamadan Day 15 DuaRamzan me Kissramzan shoppingteesre ashre ki duatoday sehri time hindi meअरब में रमजानईद उल फितर का त्यौहार 11 अप्रैल 2024ईद पर 100ईद पर निबंध 100 शब्दों मेंईद पर निबंध 20 लाइनईद पर निबंध 500 शब्दों मेंईद पर निबंध लिखोछात्रों और बच्चों के लिए ईद पर निबंधजयपुर में ईद का त्योहारजयपुर सेहरी इफ्तार टाइमदुबई में ईदभारत में ईद कब हैभारत में ईद कब है 2024भारत में रमजानमुस्लिम बच्चे ईद उल फित्र पर निबंध ऐसे लिखेंमुस्लिम स्टूडेंट्स ईद ऐसेमु्स्लिम साहित्य निबंधरमजान जयपुररमजान में शॉपिंगरमजान में हमबिस्तरीस्कूली बच्चे ईद पर निबंध इस प्रकार लिखें़

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago