Eid ul Adha Date 2024 : मुसलमानों के लिए साल में दो त्योहार बड़े माने जाते हैं। मीठी ईद रमजान के बाद हम मना चुके हैं। अब बारी बकरा ईद की है। जी हां, वही ईद उल जुहा जिस दिन हज होता है। इसी दिन मुस्लिम बंधु कुर्बानी अदा करते हैं। बकरीद के दिन हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की सुन्नत को जिंदा किया जाता है। तो इस पोस्ट में हम आपको भारत में बकरा ईद कब है (Eid ul Adha Date 2024) ये बात बताएंगे। अल्लाह हम सबको अपनी सबसे प्यारी चीज अल्लाह की राह में कुर्बान करने की तौफीक़ नसीब फरमाएं। आमीन सुम्माआमीन
यह भी पढ़ें : Eid ki Namaz ka Tarika : ईद की नमाज पढ़ने का सुन्नत तरीका जान लें
अभी शव्वाल का महीना चल रहा है। आज 9 मई 2024 को नया चांद नजर आ जाएगा जिसके बाद जिल्काद (Dhu al-Qadah) का महीना शुरु हो जाएगा और फिर 8 जून को जिलहज का महीना आएगा। Dhu al-Hijja की दसवी तारीख को बकरीद होती है। यानी इस साल भारत में 17 जून 2024 सोमवार को बकरा ईद मनाई जाएगी। इसी दिन सऊदी अरब में हज होगा।
बकरा ईद (Eid ul Adha 2024) से संबंधित और भी ज्यादा जानकारी के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
बकरीद का त्योहार पैगंबर इब्राहीम अहेैलिस्सलाम और उनके बेटे ईस्माइल अहेैलिस्सलाम की कुर्बानी की सु्न्नत को जिंदा करने के लिए मनाया जाता है। अल्लाह तआला का हुक्म हुआ था कि अपनी सबसे प्यारी चीज को कुर्बान करो। अल्लाह के खलील हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम को 80 साल की उम्र में हजरत इस्माईल पैदा हुए थे। ऐसे में उनको जिब्ह करने का ख्याल दिल में लाना ही सबसे बड़ी कुर्बानी थी। अल्लाह तआला ने इस इम्तिहान में कामयाब होने पर इब्राहीम अलैहिस्सलाम को कहा कि आपकी ये सुन्नत कयामत तक आने वाली उम्मतें जिंदा रखेगी।
यह भी पढ़ें : अरब देशों में ईद एक दिन पहले क्यों
गल्फ देशों में चांद एक दिन पहले नजर आ जाता है। ऐसे में वहां सारे त्योहार भारत से एक दिन पहले ही मना लिए जाते हैं। इसी तरह वहां जिलहज का महीना 7 जून से शुरु हो जाएगा। ऐसे में दुबई और सऊदी अरब जैसे खाड़ी देशों में बकरा ईद (Eid ul Adha Gulf Countries 2024) का त्योहार 16 जून 2024 को मनाया जाएगा। हमें बकरीद का त्योहार केवल गोश्त खाने और मजे करने में नहीं गुजारना चाहिए बल्कि अपनी सबसे प्यारी चीज को अल्लाह की राह में कुर्बान करने के साथ ही जरूरतमंदों की मदद करने में वक्फ करना चाहिए।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…