पानीपत। तीज पर्व के अवसर पर पानीपत के आर्य कॉलेज कॉमर्स विभाग में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने हाथों में कलात्मक मेहंदी सजाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेहंदी प्रतियोगिता में लगभग 550 छात्राओं के द्वारा भाग लिया गया। प्रतियोगिता में विजय रही प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं के द्वारा बढ़ चढकर भाग लिया गया। शिक्षकों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
यह भी पढ़े: खतरा फिर बढ़ा! पाकिस्तान में मंत्री बनी भारत के साथ गद्दारी करने वाले आतंकी यासीन मलिक की पत्नी
प्राचार्य डॉ. जगदीश ने कहा सभी त्यौहार साथ मिलकर मनाए
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश ने बताया की सावन माह में तीज का पर्व मनाया जाता है। तीज के पर्व पर महिलाओं के द्वारा अपने हाथों पर मेहंदी लगाई जाती है। इसके साथ ही महिलाएं झूला झूलते है। वहीं महिलाओं के द्वारा इस दौरान मुंह मिठा भी किया जाता है। घेवर फिरनी बनाई जाती है। प्राचार्य डॉ. जगदीश ने कहा सभी त्यौहार साथ मिलकर मनाने चाहिए। कॉलेज प्रांगण में हर वर्ष सभी त्यौहार साथ मनाए जाते है। सभी विद्यार्थी एक साथ सभी त्यौहर खुशी के साथ मनाते है। और एक दूसरे के साथ खुशियां बाटते है।
यह भी पढ़े: हनुमान बेनीवाल पर बरसे हमीद मेवाती, बताया कैसे जीते थे चुनाव
छात्राओं ने लिया बढ़चढकर भाग
तीज के अवसर पर मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं के द्वारा बढ़चढकर भाग लिया गया है। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं के द्वारा प्राध्यापिकाओं के हाथों पर मेहंदी लगाई गई। मेंहदी प्रतियोगिता में बी.कॉम ऑनर्स की विन्नी तथा एम.ए अंतिम वर्ष की चंदा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एम.कॉम अंतिम वर्ष की निहारिका तथा एम.ए अग्रेंजी अंतिम वर्ष की मधु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान बी.कॉम ऑनर्स द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रियांजल तथा बी.कॉम अंतिम वर्ष की प्रिया ने प्राप्त किया।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…