MahaShivratri vastu tips: 8 मार्च को पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारी हो रही है। महाशिवरात्रि के दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और विधि विधान से पूजा करने का प्रयास करते है। मान्यता है कि शिव जी मात्र बेलपत्र और एक लोटा जल चढ़ाने से ही प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना को जल्दी पूर्ण कर देते है। लेकिन अगर आप शिव जी की कृपा जल्दी पाने चाहते हैं तो महाशिरात्रि के दिन कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना होगा। इन मंत्रों का जाप करन से भोलेनाथ प्रसन्न तो होते ही हैं साथ ही भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
यह भी पढ़े: Maha Shivratri 2024: अनोखा हैं जयपुर का यह शिव मंदिर, श्री कृष्ण ने की थी पूजा..
ॐ नमः शिवाय (MahaShivratri vastu tips)
यह मंत्र बहुत चमत्कारी बताया जाता है और महाशिवरात्रि के दिन 1111 बार जाप करने से भोलेनाथ प्रसन्न होंगे।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥
यह महामृत्युंजय जाप है और इस मंत्र को बहुत ज्यादा प्रभावशाली माना जाता है।
ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः (MahaShivratri vastu tips)
इस मंत्र को शिवजी के रुद्र मंत्र का नाम दिया गया है। किसी मनोकामना के लिए महाशिवरात्रि पर इसका जाप करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्!
महाशिवरात्रि पर इस मंत्र का जाप करने से सुख और शांति की प्राप्ति होती है।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…