जयपुर। भारत सहित पूरी दुनिया में इस समय राम मंदिर को लेकर जबरदस्त क्रेज है, लेकिन इसी बीच भारत और पाकिस्तान मिलकर जबरदस्त काम कर चुके हैं। भारत ने पाकिस्तान को अपने परमाणु हथियारों की सूची सौंपी है। वहीं, पाकिस्तान ने भी अपने परमाणु हथियारों सूचना भारत को दी है। इतना ही नहीं बल्कि भारत और पाकिस्तान ने अपने यहां जेलों में बंद कैदियों की जानकारी भी साझा की है।
भारत द्वारा पाकिस्तान को अपने परमाणु हथियारों की जानकारी देने पीछे एक कारण है जो बहुत ही कम लोगों को पता है। दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच 31 दिसंबर 1988 को एक-दूसरे को परमाणु संस्थानों पर हमला नहीं करने को लेकर समझौता हुआ था। यह समझौता 27 जनवरी 1991 को लागू हुआ था। इसके पाक और भारत ने पहली बार 1 जनवरी 1992 को अपने परमाणु संस्थानों की लिस्ट एक दूसरे को दी थी।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की गैस निकाल देगा ईरान, एक झटके में हो जाएगा कंगाल
आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान हर साल एक दूसरे को अपने परमाणु संस्थानों की सूची शेयर करते हैं। यह सिलसिला पिछले 29 साल से चल रहा है। इसके तहत दोनों देश एक दूसरे के परमाणु संस्थानों और सुविधाओं पर हमला नहीं करने के समझौते के तहत यह लिस्ट शेयर करते हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु खतरे को लेकर भी समझौता किया हुआ है, जिसे 2017 में 5 साल के लिए बढ़ाया गया था। इस समझौते को परमाणु हथियारों से जुड़े हादसों का खतरा कम करने के लिए किया गया था। इस समझौते के तहत दोनों देश अपने क्षेत्र में परमाणु हथियारों से हादसा होने पर एक-दूसरे को सूचना देते हैं। क्योंकि रेडिएशन की वजह से दूसरे देश की सीमा पर भी नुकसान हो सकता है। इस समझौते को 21 फरवरी 2007 को लागू किया गया था। पहली बार इसे 2012 में 5 साल के लिए बढ़ाया गया था।
यह भी पढ़ें: ईरान और पाकिस्तान की जंग में PM मोदी किसका देंगे साथ, दुनिया होगी हैरान
भारत और पाकिस्तान एक दूसरे की जेलों में बंद नागरिकों और मछुआरों की जानकारी भी एक दूसरे को देते हैं। इसको लेकर दोनों देशों के बीच 2008 में समझौता हुआ था। जिसके बाद हर साल दोनों देश 1 जनवरी और 1 जुलाई को अपनी जेलों में बंद यहां बंद एक दूसरे के नागरिकों की जानकारी देते हैं। इसके तहत पाकिस्तान के 267 नागरिक और 97 मछुआरे भारत की जेलों में बंद हैं।
रूस – 7000
अमेरिका – 6800
फ्रांस – 300
चीन – 270
यूके – 215
पाकिस्तान – 140
भारत – 130
इजरायल – 80
नॉर्थ कोरिया – 20
टोटल – 14955
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…