Ramadan 2024 Day 16 Sehri-Iftar Time: रमजान का मुबारक महीना चल रहा है। आज 27 मार्च को भारत में सोलहवां रोजा रखा गया है तथा 17वीं तरावीह पढ़ी जाएगी। सोलहवें रोजे के दिन सेहरी और इफ्तार का समय पूरे भारत के अलग अलग हिस्सों में अलग हैं। हम यहां देश के दस बड़े शहरों में आज 27 मार्च 2024 का सेहरी इफ्तारी का टाइम (Ramadan 2024 Day 16 Sehri-Iftar Time) बता रहे हैं। रमजान का दूसरा अशरा चल रहा है। तीसरा अशरा 21 रमजान से शुरु होगा। ईद का चांद 10 अप्रैल 2024 को नजर आ सकता है। इस बार शबे कद्र की रात 31 मार्च, 2,4,6,8 अप्रैल को रहेगी। इन पांच विषम रातों में से कोई एक तैलतुल कद्र की रात होगी जिसमें एक हजार महीनों की इबादत का सवाब मिलेगा। जयपुर में आज 27 मार्च को 16वां रोजा रखा गया है।
यह भी पढ़ें:Jaipur Sehri Iftar Time: जयपुर सेहरी इफ्तार टाइम 27 मार्च 2024, सोलहवीं सेहरी कब होगी!
दिल्ली – Sehri 04:57 AM; Iftar: 06:39 PM
मुंबई – Sehri: 05:23 AM; Iftar: 06:52 PM
कोलकाता – Sehri: 04:18 AM; Iftar: 05:52 PM
जयपुर – Sehri 05:06 AM; Iftar: 06:46 PM
लखनऊ – Sehri: 04:44 AM; Iftar: 06:23 PM
आगरा – Sehri: 04:56 AM; Iftar: 06:36 PM
पटना – Sehri: 04:29 AM; Iftar: 06:06 PM
अहमदाबाद – Sehri: 05:21 AM; Iftar: 06:55 PM
हैदराबाद – Sehri: 05:06 AM; Iftar: 06:42 PM
बेंगलुरु – Sehri: 05:08 AM; Iftar: 06:36 PM
सोलहवें रमजान को दूसरे अशरे का छठा दिन है। 11 से मगफिरत का दूसरा अशरा शुरु हो चुका है। कहा जाता है कि 11 रमजान से लेकर बीस रमजान की शाम तक सभी मुसलमानों की मगफिरत की जाती है। सच्चे दिल से अगर कोई बंदा रमजान के दूसरे अशरे में तौबा इस्तगफार कर ले तो उसकी मगफिरत कुबूल होती है। मतलब गुनाहों से माफी मिलने का यही सबसे बेस्ट टाइम है। सोलहवें रमजान को सच्चे दिल से तौबा अस्तगफार करते रहे।
चूंकि हर शहर की जियोग्राफिक लोकेशन अलग होती हैं, अत रमजान में सेहरी और इफ्तारी करने का समय भी हर शहर का अलग अलग होता है। जिला लेवल पर एक ही कैलेंडर चलता है। जैसे जयपुर में सेहरी का अलग टाइम होता है और इलाहाबाद व केरल में अलग समय होता है। यही वजह है कि अरब देशों में आज पहला रोजा एडवांस में रखा जा चुका है। वहां ईद भी भारत से एक दिन पहले ही मना ली जाती है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…