Ramadan 2024 Day 19 Sehri-Iftar Time: रमजान का मुबारक महीना चल रहा है। आज 30 मार्च 2024 शनिवार को भारत में उन्नीसवां रोजा रखा गया है तथा 20वीं तरावीह पढ़ी जाएगी। 19वें रोजे के दिन सेहरी और इफ्तार का समय पूरे भारत के अलग अलग हिस्सों में अलग हैं। हम यहां देश के दस बड़े शहरों में आज 30 मार्च 2024 का सेहरी इफ्तारी का टाइम (Ramadan 2024 Day 19 Sehri-Iftar Time) बता रहे हैं। रमजान का दूसरा अशरा चल रहा है। तीसरा अशरा 21 रमजान से यानी एक अप्रैल 2024 से शुरु होगा। ईद का चांद 10 अप्रैल 2024 को नजर आ सकता है। इस बार शबे कद्र की रात 31 मार्च, 2,4,6,8 अप्रैल को रहेगी। इन पांच विषम रातों में से कोई एक तैलतुल कद्र की रात होगी जिसमें एक हजार महीनों की इबादत का सवाब मिलेगा। जयपुर में आज 30 मार्च 2024 को 19वां रोजा रखा गया है। कल रमजान का तीसरा जुम्मा था। इसके बाद 5 अप्रैल को अलविदा जुम्मा आने वाला है।
यह भी पढ़ें:Jaipur Sehri Iftar Time: जयपुर सेहरी इफ्तार टाइम 30 मार्च 2024, उन्नीसवीं सेहरी कब होगी!
1. दिल्ली – Sehri 04:54 AM; Iftar: 06:42 PM
2. मुंबई – Sehri: 05:19 AM; Iftar: 06:55 PM
3. कोलकाता – Sehri: 04:15 AM; Iftar: 05:55 PM
4. चेन्नई – Sehri 04:54 AM; Iftar: 06:21 PM
5. जयपुर – Sehri 05:02 AM; Iftar: 06:51 PM
6. लखनऊ – Sehri: 04:41 AM; Iftar: 06:26 PM
7. हैदराबाद – Sehri: 05:03 AM; Iftar: 06:45 PM
8. बेंगलुरु – Sehri: 05:05 AM; Iftar: 06:39 PM
9. आगरा – Sehri: 04:52 AM; Iftar: 06:40 PM
10. पटना – Sehri: 04:25 AM; Iftar: 06:09 PM
19वें रमजान को दूसरे अशरे का 9वां दिन है। 11 से मगफिरत का दूसरा अशरा शुरु हो चुका है। कहा जाता है कि 11 रमजान से लेकर बीस रमजान की शाम तक सभी मुसलमानों की मगफिरत की जाती है। सच्चे दिल से अगर कोई बंदा रमजान के दूसरे अशरे में तौबा इस्तगफार कर ले तो उसकी मगफिरत कुबूल होती है। मतलब गुनाहों से माफी मिलने का यही सबसे बेस्ट टाइम है। 19वें रमजान को सच्चे दिल से तौबा अस्तगफार करते रहे।
चूंकि हर शहर की जियोग्राफिक लोकेशन अलग होती हैं, अत रमजान में सेहरी और इफ्तारी करने का समय भी हर शहर का अलग अलग होता है। जिला लेवल पर एक ही कैलेंडर चलता है। जैसे जयपुर में सेहरी का अलग टाइम होता है और इलाहाबाद व केरल में अलग समय होता है। यही वजह है कि अरब देशों में आज पहला रोजा एडवांस में रखा जा चुका है। वहां ईद भी भारत से एक दिन पहले ही मना ली जाती है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…