Ramadan 2024 Day 24 Sehri-Iftar Time: रमजान का मुबारक महीना चल रहा है। आज 4 अप्रैल 2024 गुरुवार यानी जुमेरात को भारत में 24वां रोजा रखा गया है तथा 25वीं तरावीह पढ़ी जाएगी। 24वें रोजे के दिन सेहरी और इफ्तार का समय पूरे भारत के अलग अलग हिस्सों में अलग हैं। हम यहां देश के दस बड़े शहरों में आज जुमेरात 4 अप्रैल 2024 का सेहरी इफ्तारी का टाइम (Ramadan 2024 24 Sehri-Iftar Time) बता रहे हैं। रमजान के तीसरे अशरे का आज चौथा दिन है। तीसरे अशरे में जहन्नम की आग से आजादी की दुआ मांगी जाती है। भारत में ईद का चांद 10 अप्रैल 2024 को नजर आ सकता है। इस बार शबे कद्र की रात 31 मार्च, 2,4,6,8 अप्रैल को रहेगी। इन पांच विषम रातों में से कोई एक तैलतुल कद्र की रात होगी जिसमें एक हजार महीनों की इबादत का सवाब मिलेगा। शबे कद्र इस साल 31 मार्च के बाद 2 अप्रैल की रात को हुई है। इसके बाद तीसरी शबे कद्र की रात 4 अप्रैल की रात को होगी। जयपुर में आज 4 अप्रैल 2024 को 24वां रोजा रखा गया है। 29 अप्रैल को रमजान का तीसरा जुम्मा था। इसके बाद 5 अप्रैल को यानी कल आखिरी जुमा, जुमातुल विदा अलविदा जुम्मा आने वाला है।
यह भी पढ़ें : Jaipur Sehri Iftar Time: जयपुर सेहरी इफ्तार टाइम 4 अप्रैल 2024, 24वीं सेहरी कब होगी!
1. दिल्ली – Sehri 04:46 AM; Iftar: 06:42 PM
2. मुंबई – Sehri: 05:13 AM; Iftar: 06:55 PM
3. कोलकाता – Sehri: 04:10 AM; Iftar: 05:51 PM
4. चेन्नई – Sehri 04:48 AM; Iftar: 06:25 PM
5. जयपुर – Sehri 04:55 AM; Iftar: 06:53 PM
6. लखनऊ – Sehri: 04:36 AM; Iftar: 06:31 PM
7. हैदराबाद – Sehri: 04:57 AM; Iftar: 06:48 PM
8. बेंगलुरु – Sehri: 04:57 AM; Iftar: 06:40 PM
9. आगरा – Sehri: 04:47 AM; Iftar: 06:41 PM
10. पटना – Sehri: 04:20 AM; Iftar: 06:13 PM
यह भी पढ़ें : Ramadan 2024 Day 23 Sehri-Iftar Time: भारत के 10 बड़े शहरों में 3 अप्रैल 2024 को सेहरी इफ्तार का टाइम जान लें
24वें रमजान रमजान का चौबीसवां दिन तथा तीसरे अशरे का चौथा दिन है। 20 रमजान की शाम से जहन्नम की आजादी का तीसरा अशरा शुरु हो चुका है। पांच रातों में से कोई एक रात लैलतुल कद्र होती है। कहा जाता है कि 21 रमजान से लेकर तीस रमजान की शाम तक सभी मुसलमानों को जहन्नम की आग से खुलासी की जाती है। सच्चे दिल से अगर कोई बंदा रमजान के तीसरे अशरे में जहन्नम की आग से आजादी की दुआ कर ले तो उसको दोजख की आग से पनाह मिल जाती है। मतलब जहन्नम की आग से आजादी मिलने का यही सबसे बेस्ट टाइम है। 24वें रमजान को इलाही के आगे रोकर गिड़गिड़ाकर शिद्दत के साथ दोजख की भड़कती हुई आग से पनाह मांगते रहें। आखिरी अशरे में ये दुआ अल्लाहुम्मा अजिरनी मिनन्नार हर वक्त पढ़ते रहे।
चूंकि हर शहर की भौगोलिक लोकेशन अलग होती हैं, अत रमजान में सेहरी और इफ्तारी करने का समय भी हर शहर का अलग अलग होता है। जिला लेवल पर एक ही कैलेंडर चलता है। जैसे जयपुर में सेहरी का अलग टाइम होता है और चेन्नई व कोलकाता में अलग समय होता है। खाड़ी देशों की बात करें तो वहां एक दिन आगे का मामला है। मतलब आज के दिन 4 अप्रैल 2024 को सऊदी अरब दुबई कुवैत में 25वां रमजान है जबकि भारत में 4 अप्रैल को 24वां रोजा है। क्योंकि अरब का टाइम जोन भारत से अलग है। खाड़ी देशों में ईद का चांद 9 अप्रैल 2024 को नजर आ सकता है। जबकि अपने यहां ईद का चांद 10 को नजर आने की संभावना है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…