Ramadan 2024 Day 26 Sehri-Iftar Time: रमजान का मुबारक महीना चल रहा है। आज 6 अप्रैल 2024 को रमजान की चौथी शबे कद्र 26वां रोजा और 27वीं रात है। कल जुमातुल विदा के मौके पर भारत में 25वां रोजा रखा गया था। आज 6 अप्रैल 2024 को 26वां रोजा और 27वीं तरावीह पढ़ी जाएगी। 26वें रोजे के दिन सेहरी और इफ्तार का समय पूरे भारत के अलग अलग हिस्सों में अलग हैं। हम यहां देश के दस बड़े शहरों में आज शनिवार के दिन 6 अप्रैल 2024 का सेहरी इफ्तारी का टाइम (Ramadan 2024 26 Sehri-Iftar Time) बता रहे हैं। रमजान के तीसरे अशरे का आज छठा दिन है। तीसरे अशरे में जहन्नम की आग से आजादी की दुआ मांगी जाती है। भारत में ईद का चांद 10 अप्रैल 2024 को नजर आ सकता है। इस बार शबे कद्र की रात 31 मार्च, 2,4,6,8 अप्रैल को रहेगी। इन पांच विषम रातों में से कोई एक तैलतुल कद्र की रात होगी जिसमें एक हजार महीनों की इबादत का सवाब मिलेगा। शबे कद्र इस साल 31 मार्च के बाद 2 अप्रैल की रात को हुई है। इसके बाद तीसरी शबे कद्र की रात 4 अप्रैल की रात को होगी तथा पांचवीं शबे कद्र आज 6 अप्रैल की रात होगी। जयपुर में आज 6 अप्रैल 2024 को 26वां रोजा रखा गया है। 27वीं शब को भारत में रात में जगकर इबादत की जाती हैं।
यह भी पढ़ें : Ramadan 2024 Day 25 Sehri-Iftar Time: भारत के 10 बड़े शहरों में 5 अप्रैल 2024 को सेहरी इफ्तार का टाइम जान लें
1. दिल्ली – Sehri 04:44 AM; Iftar: 06:45 PM
2. मुंबई – Sehri: 05:11 AM; Iftar: 06:57 PM
3. कोलकाता – Sehri: 04:08 AM; Iftar: 05:53 PM
4. चेन्नई – Sehri 04:46 AM; Iftar: 06:27 PM
5. जयपुर – Sehri 04:53 AM; Iftar: 06:54 PM
6. लखनऊ – Sehri: 04:34 AM; Iftar: 06:33 PM
7. हैदराबाद – Sehri: 04:55 AM; Iftar: 06:50 PM
8. बेंगलुरु – Sehri: 04:55 AM; Iftar: 06:41 PM
9. आगरा – Sehri: 04:45 AM; Iftar: 06:44 PM
10. पटना – Sehri: 04:17 AM; Iftar: 06:17 PM
यह भी पढ़ें : Jaipur Sehri Iftar Time : जयपुर सेहरी इफ्तार टाइम 6 अप्रैल 2024, 26वीं सेहरी कब होगी!
26वां रमजान इस पाकीजा महीने का 26वां दिन तथा तीसरे अशरे का छठा दिन है। 20 रमजान की शाम से जहन्नम की आजादी का तीसरा अशरा शुरु हो चुका है। पांच रातों में से कोई एक रात लैलतुल कद्र होती है। आज की रात 27वीं शब है जिसे लैलतुल कद्र कहा जाता है। 21 रमजान से लेकर तीस रमजान की शाम तक सभी मुसलमानों को जहन्नम की आग से खुलासी की जाती है। सच्चे दिल से अगर कोई बंदा रमजान के तीसरे अशरे में जहन्नम की आग से आजादी की दुआ कर ले तो उसको दोजख की आग से पनाह मिल जाती है। मतलब जहन्नम की आग से आजादी मिलने का यही सबसे बेस्ट टाइम है। 26वें रमजान को इलाही के आगे रोकर गिड़गिड़ाकर शिद्दत के साथ दोजख की भड़कती हुई आग से पनाह मांगते रहें। 27वीं रात में ये दुआ अल्लाहुम्मा अजिरनी मिनन्नार हर वक्त पढ़ते रहे।
चूंकि हर शहर की भौगोलिक लोकेशन अलग होती हैं, अत रमजान में सेहरी और इफ्तारी करने का समय भी हर शहर का अलग अलग होता है। जिला लेवल पर एक ही कैलेंडर चलता है। जैसे जयपुर में सेहरी का अलग टाइम होता है और अजमेर तथा आगरा में अलग समय होता है। खाड़ी देशों की बात करें तो वहां एक दिन आगे का मामला है। मतलब आज के दिन 6 अप्रैल 2024 को सऊदी अरब दुबई कुवैत में 27वां रमजान है जबकि भारत में 6 अप्रैल को 26वां रोजा है। क्योंकि अरब का टाइम जोन भारत से अलग है। खाड़ी देशों में ईद का चांद 9 अप्रैल 2024 को नजर आ सकता है। जबकि अपने यहां ईद का चांद 10 को नजर आने की संभावना है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…