Ramadan 2024: रमजान का पाकीजा महीना बस आने ही वाला है। सऊदी अरब में आज 10 मार्च 2024 की शाम को रमजान का चांद दिखने की पूरी उम्मीद है। वही बात करें भारत की तो अपने यहां रमजान का चांद (Ramzan Ka Chand) 11 मार्च 2024 को नजर आ सकता है। रमजान के महीने में मुस्लिम रोजा इबादत तिलावत जैसे धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहते हैं। लिबास की बात करें तो मुस्लिम मर्द ज्यादातर सफेद कुर्ता पाजामा पहनते हैं। वही औरतें भी रमजान खास लिबास पहनती हैं। हम आपको बताएंगे कि Ramadan 2024 में महिलाएं कौनसा लिबास पहने जिससे उन्हें ज्यादा सवाब मिल पाए। चूंकि इस्लाम में महिलाओँ के परिधान को लेकर सख्त नियम कायदे हैं। इसलिए रमजान में मुस्लिम महिलाएँ खास तौर पर तैयार किए गए सभ्य परिधान धारण करती हैं।
यह भी पढ़ें: Ramzan Ka Chand: रमजान में पुरूष ये कपड़े पहने, मिलेगा बहुत ज्यादा सवाब!
इस्लाम में मर्द हो या औरत, सबके लिए कपड़े पहनने का एक सभ्य तरीका मौजूद है। खास तौर पर इंसान का सतर छुपा होना जरूरी है। महिलाओँ के लिए सतर यानी चेहरे से लेकर पैरों तक की जगह का छुपा होना जरूरी है। रमजान में महिलाएं सफेद रंग का अबाया ड्रैस काफी पहनती है। इससे पूरा शरीर भी ढक जाता है, और ये देखने में खूबसूरत भी लगता है। अरब देशों में ये लिबास रमजान में खास तौर पर महिलाओं द्वारा पहना जाता हैं। भारत में इसे झुब्बा भी कहते हैं। इसमें पूरा शरीर ढक जाता है। केवल पैर नजर आते हैं।
भारत में Ramadan 2024 Ka Chand नजर आते ही मुस्लिम औरतें अपना बुर्का या फिर झुब्बा निकालकर तैयार कर लेती है। खास तौर पर भारत के ग्रामीण इलाकों में जहां बुर्का या हिजाब का चलन नहीं है वहां कि औरतें केवल सादा सूट ही पहनती है। हालांकि शहरी इलाकों में इन दिनों हिजाब का चलन है। इन दिनों भारतीय महिलाएँ भी अरबी लिबास पसंद कर रही हैं। पैगंबरे इस्लाम ने मियां बीवी को एक दूसरे का लिबास बताया है। फरमाया कि जो औरत अपने शरीर को गैर मर्द से छुपाकर रखती है वह जन्नत में जाने की पूरी हकदार है।
यह भी पढ़ें: Ramzan Ka Chand: भारत में इस दिन दिखेगा रमजान का चांद, सही तारीख नोट कर लें!
भारत में Ramzan Ka Chand कल यानी 11 मार्च 2024 को नजर आने की संभावना है। अरब देशों में आज शाम को पता चल जाएगा। अगर वहां आज रमजान का चांद नजर आ गया तो फिर हमारे यहां मंगलवार 12 मार्च 2024 को पहला रोजा होगा। इस लिहाज से ईद का चांद 9 अप्रैल 2024 को नजर आ सकता है। हमारी तरफ से सभी मुस्लिम भाईयों को रमजान की दिली मुबारकबाद।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…