Ramadan Moon Sighting 2024: रमजान का महीना शुरु हो चुका है। सऊदी अरब और बाकी खाड़ी देशों में कल 10 मार्च 2024 की शाम को मगरिब की नमाज के बाद चांद देखने की आधिकारिक घोषणा सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने कर दी है। बता दे कि भारत से एक दिन पहले ही अरब देशों में रमजान का चांद नजर आ जाता है। सऊदी अरब में Ramadan Moon Sighting 2024 की पुष्टि वहां के सर्वोच्च न्यायालय ने की है।
यह भी पढ़ें: Ramzan Ka Chand: भारत में इस दिन दिखेगा रमजान का चांद, सही तारीख नोट कर लें!
अरब देशों में टाइम जोन भारत से आगे चलता है, यही वजह है कि रमजान का चांद हो या ईद का चांद सऊदी अरब में एक दिन पहले ही नजर आ जाता है। कल शाम को चांद (Ramadan Moon Sighting 2024) दिखने के बाद अरब देशों में पहली तरावीह की नमाज अदा की गई। आज 11 मार्च 2024 को सऊदी अरब कुवैत और दुबई जैसे खाड़ी देशों में पहला रोजा रखा गया है।
सऊदी अरब में रमजान का चांद (Ramadan Moon Sighting 2024) दिखने की आधिकारिक पुष्टि वहां के सुप्रीम कोर्ट द्वारा की जाती है। यदि किसी भी बंदे को चांद नजर आ जाता है तो वह नजदीकी अदालत में जाकर चांद की शहादत देकर पुष्टि कर सकता है। बाद में सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा तस्दीक करके रमजान का ऐलान किया जाता है।
यह भी पढ़ें: Ramadan Moon Sighting 2024: इस देश में रमजान के चांद का फैसला सुप्रीम कोर्ट करता है!
सऊदी अरब में जब Ramadan Moon Sighting 2024 की पुष्टि हो गई है तो उसके अगले दिन भारत में चांद नजर आ जाता है। यानी भारत में आज शाम रमजान का चांद लगभग 7 बजे नजर आ जाएगा। पहली तरावीह आज ही अदा की जाएगी। वही कल 12 मार्च 2024 को भारत में पहला रोजा रखा जाएगा। आप सबको हमारी टीम की तरफ से माहे मुबारक की दिली शुभकामनाएं।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…