आज यानि 19 जून को शिवसेना अपना स्थापना दिवस मनाने जा रही है। महाराष्ट्र में शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट इस मौके पर मुंबई में दो अलग-अलग जगह पर आयोजन कर रहे हैं। एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना उत्तर पश्चिमी मुंबई के गोरेगांव में नेस्को मैदान में कार्यक्रम का आयोजन करेगी। वहीं उद्धव ठाकरे गुट ने सेंट्रल मुंबई में सायन के शणमुखानंद हॉल में अपना कार्यक्रम रखा है। पिछले साल पार्टी टूटने के बाद शिवसेना का यह पहला स्थापना दिवस है। स्थापना दिवस पर दोनों गुटों में बयानबाजी को सकती है क्योंकि दोनों ही गुट आने वाले चुनावों की तैयारी में है।
दोनों गुटों के कार्यक्रम की रुपरेखा
पार्टी में दरार आने के बाद दोनों गुट पहली बार अलग-अलग स्थापना दिवस मनाने जा रहे है। एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने उत्तर पश्चिमी मुंबई के गोरेगांव में नेस्को मैदान में आज के प्रोग्राम की तैयारियां की है। इस कार्यक्रम में पूरे महाराष्ट्र से पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे। शिवसेना के सांसद और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र श्रीकांत शिंदे ने इसकी जानकारी दी है। वहीं शिवसेना के दूसरे ग्रुप की बात करें तो उद्धव ठाकरे गुट सेंट्रल मुंबई में सायन के शणमुखानंद हॉल में आज का कार्यक्रम करने जा रहे हैं।
स्थापना दिवस पर गुटों में हो सकती है बयानबाजी
खबरों के मुताबिक आज के कार्यक्रम के दौरान शिंदे गुट और ठाकरे गुट के बीच बयानबाजी हो सकती है। क्योंकि दोनों गुट अगले साल के लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लंबे मुंबई में BMC चुनाव की तैयारी में लगे हैं। वहीं शिवसेना (ठाकरे गुट) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाला गुट ही असली शिवसेना है।
बता दें कि पिछले साल शिवसेना दो गुटों में बंट गई थी। शिंदे और पार्टी के 39 अन्य विधायकों ने महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत करने से पार्टी के दो हिस्से हुए थे। इसके बाद शिंदे ने इसके बाद भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई और पार्टी का नाम एवं निशान ‘तीर-धनुष' दिया। वहीं ठाकरे गुट का नाम शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) रखा गया था।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…