भारत

Surah Qadr in Hindi : कुरान की वह सूरत जिसमें शबे कद्र का जिक्र हुआ है

Surah Qadr in Hindi : रमजान का आखिरी अशरा है और कल चौथी शबे कद्र थी। इसे हम भारत में 27वीं रात भी कहते हैं। इसी रात में कुरान शरीफ नबी ए करीम पर उतारा गया था। ये रात 30 हजार दिन के बराबर होती है। कुरान की सूरत जिसमें जिसमें लैलतुल कद्र की फजीलत बयान की गई है उसे सूरह कद्र कहा गया है। तीसवे पारे की ये सूरत काफी फजीलत वाली है। 8 अप्रैल 2024 सोमवार की रात को पांचवी और अंतिम शबे कद्र (5th Shabe Qadr) है जिसमें आपको ये सूरत तिलावत करनी चाहिए। हमने हिंदी में सूरह अल कद्र का तुर्जुमा (Surah Qadr in Hindi) यहां पेश किया है ताकि भारतीय मुस्लिम बंधु भी इस सूरत का मतलब दिल से समझ सके।

यह भी पढ़ें : Shab e Qadr Surah : कुरान पाक में शब-ए-कद्र का जिक्र कहां हुआ है, मुसलमान जान लें

सूरह कद्र हिंदी में (Surah Qadr in Hindi)

बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम

इन्ना अन्ज्ल्नाहू फी लैलतिल कद्री
व मा अद्रा क माँ लैल्तुल कद्र
लैलतुल कद्री खैरुम मिन् अल्फी शहर
त न्ज्ज्लुल मलाई कतु वारुर फिहा बी इजनी रब्बिहिम् मिन् कुल्लि अमरिन
सलामुन ही य हता मत लअिल फजर

सूरह क़द्र का हिंदी तर्जुमा (Surah Qadr Hindi Translation)

बेशक हम ने कुरआन को शबे क़द्र में नाजिल फ़रमाया है
और आप को मालूम है कि शबे क़द्र क्या है ?
शबे क़द्र हज़ार महीनों से बेहतर है
इस रात में फ़रिश्तों के सरदार रूहुल अमीन (जिब्राईल अलैहिस्सलाम) अपने रब के हर काम का हुक्म लेकर उतरते हैं
ये रात (सारापा) पूरी तरह सलामती है, जो सुबह फज्र होने तक रहती है

Surah Qadr English Translation

Innaa anzalnaahu fee lailatil qadr
Wa maa adraaka ma lailatul qadr
Lailatul qadri khairum min alfee shahr
Tanaz zalul malaa-ikatu war roohu feeha bi izni-rab bihim min kulli amr
Salaamun hiya hattaa mat la’il fajr

यह भी पढ़ें : Shabe Qadr Wazifa : शबे कद्र का पावरफुल वजीफा, ये पढ़ लिया तो जन्नत पक्की हो जाएगी

सूरह क़द्र की फजीलत?

सूरह कद्र कुरान मजीद की 97वीं सूरत है। इसमें 5 आयते हैं। तीसवे पारे की ये सूरत कुरान की सबसे पावरफुल सूरत है। जिसमें खुद कुरान शरीफ के नाजिल होने का बयान किया गया है। इसमें शबे कद्र यानी लैलतुल कद्र के बारे में बताया गया है कि इस रात में ही कुरान का नुजूल हुआ है। इस रात में जिब्राईल अलैहिस्सलाम फरिश्तों के लश्कर के साथ जमीन पर उतरते हैं और अल्लाह के हु्क्म से सुबह फज्र तक खैर ओ बरकत तक्सीम करते हैं। इस दौरान जो बंदा इबादत और जिक्र में मशगूल रहता है उससे मुसाफा करते हैं। फरिश्ते उसके लिए मगफिरत की दुआ करते हैं। जो मुसलमान इस रात में सच्चे दिल से इबादत करता है तो उसे 1000 महीने की इबादत यानी 83 साल और चार महीने की इबादत करने का सवाब मिलता है। उसके अगले पिछले तमाम गुनाह माफ कर दिए जाते हैं। अल्लाह हमें कल आखिरी शबे कद्र की सही तरीके से कदर करने की तौफीक अता फरमाएं।

Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago