प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो रानी कमलापति स्टेशन से देश के अलग-अलग रूट पर चलने वाली 5 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहली बार है जब एक दिन में पांच (वंदे भारत) ट्रेनों का उद्घाटन किया गया है। इसके बाद सभी राज्य जो रेल-विद्युतीकृत हैं, इन सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों से जुड़ जाएंगे। बता दें कि असम को छोड़कर, उत्तर पूर्व भारत को अभी तक ये ट्रेनें नहीं मिली हैं। फिलहाल वहां वंदे भारत की एक जोड़ी चालू है।
TOP TEN – 27 जून 2023 Morning News की ताजा खबरें
इन राज्यों को मिलेगी आज वंदे भारत
रेलवे जनसंपर्क विभाग के अनुसार मंगलवार को पीएम मोदी 5 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर, वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर, वंदे भारत एक्सप्रेस रांची-पटना, वंदे भारत एक्सप्रेस धारवाड़-बेंगलुरु, और गोवा(मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है। इनमें गोवा, बिहार और झारखंड राज्यों को पहली बार वंदे भारत ट्रेन नेटवर्क प्राप्त होगा।
भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर, वंदे भारत एक्सप्रेस एमपी के दो महत्वपूर्ण शहरों के बीच आवाजाही को सुलभ बनाएगी। साथ ही क्षेत्र में सांस्कृतिक, पर्यटन एवं धार्मिक स्थानों के संपर्क में सुधार लाएंगी। वहीं मडगांव (गोवा)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी जो कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव स्टेशन के बीच चलेगी। इससे गोवा और महाराष्ट्र के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पटना और रांची के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाने वाली यह रेलगाड़ी पर्यटकों, छात्रों और व्यवसायियों के लिए वरदान साबित होगी।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…