Categories: भारत

Top 10 Morning News India 07 जनवरी 2024 की बड़ी ख़बरें

 

बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान आज: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेृतत्व वाली बीएनपी ने चुनाव से पहले 48 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। विपक्ष का दावा है कि प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार के रहते हुए देश में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता है। 

 

उत्तर भारत में शीतलहर का कहर: उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी है। आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में अगले दो दिन कड़ाके की ठंड की संभावना जताई है। इस दौरान उत्तर पश्चिम भारत में घना कोहरा भी छाया रहेगा। 

 

सर्दियों की छुट्टियां बढ़ाने का आदेश निरस्त: दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने देर रात ट्वीट कर कहा कि शीतकालीन अवकाश बढ़ाने का आदेश गलती से जारी किया गया था। आदेश को तत्काल वापस ले लिया गया है. इस पर निर्णय सुबह रविवार, 7 जनवरी को लिया जाएगा। 

 

राजनीति की पिच पर उतरे अंबाती रायुडू: उन्होंने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। रायुडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। 37 साल के रायुडू ने इसी साल क्रिकेट के हर प्रारूप से संन्यास लिया था। 

 

यह भी पढ़े: Tiger 3 OTT पर Release, सलमान खान के फैंस यहां देखें मूवी

 

कांग्रेस ने पूर्व विधायक मेवाराम जैन को पार्टी से निकाला: बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन का कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शनिवार देर रात कांग्रेस ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। 

 

मालदीव के राष्ट्रपति, विदेश-पर्यटन मंत्रालय की वेबसाइटें बंद: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू, विदेश मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइटें बंद हो गई है। हालांकि, वेबसाइट के काम न करने का मुख्य कारण अब तक सामने नहीं आ पाया है। 

 

Google Bard के लिए देने पड़ सकते हैं पैसे: खबर है कि गूगल Bard के एक एडवांस वर्जन पर काम कर रहा है। नया वर्जन Gemini मॉडल पर आधारित है। एक ताजा रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि Bard का यह नया और एडवांस वर्जन फ्री नहीं होगा। इसके लिए यूजर्स को पैसे खर्च करने होंगे।

 

इजरायली बंधकों की रिहाई के लिए तेल अवीव में प्रदर्शन: इस्राइल के प्रमुख शहर तेल अवीव के होस्टेज स्क्वायर में इस्राइली बंधकों के हजारों समर्थकों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

 

यह भी पढ़े: IAS Ria Dabi पर मेहरबान हुई भजनलाल सरकार, दिया ये गिफ्ट

 

रोहित-विराट के चलते टीम नहीं चुन पा रहे चयनकर्ता: रोहित और विराट अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलना चाहते हैं। इसी वजह से टीम चयन में देरी हो रही है। ये दोनों दिग्गज नवंबर 2022 से कोई अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच नहीं खेले हैं। 

 

एक सप्ताह में अयोध्या हवाई अड्डे से नियमित उड़ानें: अयोध्या के महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नियमित उड़ानें एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएंगी और हवाई अड्डे पर उड़ानों की संख्या भी बढ़ जाएगी। हवाई अड्डे के सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) विनोद कुमार ने यह जानकारी दी है। 

Aakash Agarawal

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago