Categories: भारत

Top 10 Morning News India- 12 सितंबर 2023 की बड़ी ख़बरें

 

सुपर-4 में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया:

 

भारत ने एशिया कप के सुपर-4 (Asia Cup Super 4) में पाकिस्तान को 229 रन से हरा दिया। बारिश से बाधित यह मैच दो दिन में समाप्त हुआ। भारतीय टीम मंगलवार (12 सितंबर) को सुपर-4 में अपना दूसरा मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी।

 

विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड:

 

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने वनडे में अपने 13 हजार रन पूरे कर लिए हैं। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शानदार पारी खेली। वह वनडे में 13 हजार रन पूरे करने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए।

 

उत्तर प्रदेश के 240 मदरसों की मान्यता होगी खत्म:

 

प्रदेश के 240 मदरसों की मान्यता खत्म कर दी जाएगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद को यह सूची भेजी है। इसमें दर्ज अधिकांश मदरसों का संचालन नहीं हो रहा है। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Assembly Elections 2023: कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज जाट नेता ज्योति मिर्धा ने थामा BJP का दामन

 

कई राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी में 20 लोगों की गई जान:

 

उत्तर प्रदेश समेत उत्तर पश्चिम के विभिन्न राज्यों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड समेत पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के ज्यादातर इलाकों में सोमवार को भारी से लेकर बहुत भारी बारिश हुई। यूपी में 20 लोगों की मौत हो गई।

 

अनुभवी डॉक्टर की तरह एआई ने पहचाना पित्ताशय कैंसर:

 

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) ने चिकित्सा क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ा है। अब एक अनुभवी डॉक्टर के समान एआई भी मरीज की बीमारी को पकड़ सकता है। पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने एक अध्ययन में इसकी पुष्टि की है।

 

राष्ट्रपति मुर्मू का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से:

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) आज से दो दिन तक गुजरात के दौरे पर रहेंगी। सरकारी बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार की शाम गांधीनगर पहुंचेंगी। अगले दिन यानी 13 सितंबर को वह राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन परियोजना का उद्घाटन करेंगी।

 

यह भी पढ़े: अब समुद्रतल की खोज करेगा हमारा Matsya 6000, ऐसा करने वाला बनेगा दुनिया का छठा देश

 

केरल में निपाह वायरस का खतरा बढ़ा:

 

केरल में एक बार फिर निपाह वायरस (Nipah Virus) फैलने का डर सताने लगा है। कोझिकोड जिले में संक्रमण के कारण दो संदिग्ध मौतों के बाद राज्य सरकार ने स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया है। 

 

G20 के सफल आयोजन पर दुनिया में बजा भारत का डंका:

 

दुनियाभर में जी-20 सुर्खियों में रहा। वाशिंगटन पोस्ट ने लिखा-भारत ने जी-20 शिखर सम्मेलन में विभाजित विश्व शक्तियों के बीच समझौता कराया, पीएम मोदी (PM Modi) की बड़ी कूटनीतिक जीत।

 

किम जोंग-उन रूस की यात्रा के लिए रवाना:

 

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन (Kim Jong Un) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से हथियार सौदे पर वार्ता करने के लिए रूस की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। किम-पुतिन की बैठक मंगलवार की सुबह होनी है। 

यह भी पढ़े: Rajasthan Assembly Elections 2023: पार्टी बदलते ही बदले ज्योति मिर्धा के तेवर, खोलने लगी कांग्रेस की पोल

 

प्राचीन काल के सिले हुए जहाजों का पुननिर्माण करेगी नौसेना:

 

भारतीय नौसेना (Indian Navy) एक बार प्राचीन पारंपरिक नावों को तैयार करेगी। नौसेना अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सरकार और नौसेना प्राचीन सिले हुए जहाजों का पुननिर्माण करेगी। 

 

यह भी पढ़े: Dausa Parivartan Yatra: केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के ब्याज पर तीन साल से मौज कर रही कांग्रेस, BJP सांसद ने लगाए आरोप

Aakash Agarawal

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

2 weeks ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 weeks ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 months ago