MP New CM: मोहन यादव आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ: मध्य प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. मोहन यादव आज पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
CG CM Oath Ceremony: विष्णुदेव साय आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ: छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता विष्णुदेव साय 13 दिसंबर यानी आज नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। आदिवासी समाज के दिग्गज नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री बनने वाले हैं।
Israel Hamas War: यूएन महासभा में युद्धविराम प्रस्ताव पारित: इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की आपात बैठक में गाजा में तत्काल युद्धविराम के लिए पेश किया गया प्रस्ताव पारित हो गया है। भारत समेत 153 देशों ने गाजा में युद्धविराम के पक्ष में मतदान किया।
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका से टी20 में भारत को मिली लगातार तीसरी हार: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर भारत पांच साल बाद कोई टी20 मैच हारा है। उसे पिछली हार 2018 में सेंचुरियन के मैदान पर मिली थी। भारत के खिलाफ इस मैच में जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।
यह भी पढ़ें: इस बार अयोध्या में मनाएं नया साल, ये हैं वहां जाने वाली ट्रेनें
RSS: अनुच्छेद-370 पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय भारत को बांटने वाली ताकतों की पराजय: आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार ने अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को भारत को बांटने वाली ताकतों की पराजय और एकता एवं अखंडता के प्रसार की राजनीति की जीत करार दिया है। इस बीच, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने नई दिल्ली में अहम बैठक की जिसमें जम्मू-कश्मीर के चौतरफा विकास और मुख्यधारा से जोड़ने पर मंथन हुआ।
Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर की 114 में से 38 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित: लोकसभा और देश की अन्य विधानसभाओं की तरह ही जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी विधानसभा में भी एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। दोनों ही केंद्रशासित प्रदेशों में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने के लिए मंगलवार को लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन दूसरा संशोधन विधेयक और संघ राज्य क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक पारित किए गए।
US: नेतन्याहू के खिलाफ बाइडन की तीखी टिप्पणी: गाजा के खिलाफ भारी बमबारी के कारण इस्राइल समर्थन खो रहा है। इस्राइली प्रधानमंत्री को अब अपनी रणनीति में बदलाव करना चाहिए। यह कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का। बाइडन का यह बयान इस्राइली प्रधानमंत्री के साथ संबंधों में दरार की ओर इशारा करता है।
यह भी पढ़ें: भारत के इस राज्य में मुख्यमंत्री का फैसला रद्द कर देता है राज्यपाल, जानिए कैसे
भारत ने रूस से खरीदा 10 माह में सबसे महंगा तेल: सस्ते दाम पर कच्चा तेल खरीदने वाला भारत अब रूस से महंगे भाव पर क्रूड खरीद रहा है। अक्तूबर में भारत ने 84.20 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कच्चा तेल खरीदा है। दिसंबर, 2022 के बाद 10 महीने में सबसे ज्यादा है। सितंबर में क्रूड का भाव 81.24 डॉलर प्रति बैरल था।
जयराम रमेश ने मोदी-अदाणी पर साधा निशाना: जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश चाहता है कि आप 1947 के बाद से अब तक की सबसे बड़ी मनी हाईस्ट के बारे में बताएं। कैसे आपके दोस्त अदाणी ने आयातित कोयले और बिजली उपकरणों की कीमते बढ़ाईं और भारत से 17,500 करोड़ रुपये हड़प लिए।
EVM विवाद: अखिलेश यादव की मांग, ईवीएम से चुनाव के मुद्दे पर हो जनमत संग्रह: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि ईवीएम को लेकर जनता के मन में शंका होने से देश का लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। बैलेट पेपर से चुनाव लोकतंत्र में विश्वास की पुनर्स्थापना के लिए जरूरी है। तकनीक के माध्यम से घपलों-घोटालों की खबर आम बात हो गई है तो फिर ईवीएम शक के घेरे से बाहर कैसे हो सकती है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…