आज झारखंड का दौरा करेंगे मोदी: वह मंगलवार को रांची आएंगे और 15 नवंबर को खूंटी जाएंगे। वे बुधवार को उलिहातु में आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की जयंती पर उनकी जन्मस्थली से 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' को हरी झंडी दिखाएंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
इस्राइली रक्षा मंत्री का दावा- हमास ने गाजा पर खोया नियंत्रण: इस्राइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सोमवार को एक वीडियो में कहा कि हमास ने गाजा पर नियंत्रण खो दिया है। आतंकवादी भाग रहे हैं। फलस्तीनी नागरिकों को अब सरकार पर भरोसा नहीं है।
यह भी पढ़े: Govardhan Puja Date and Muhurat: 13 या 14 नवंबर कब है गोवर्धन पूजा? जानें सही तिथि, मुहूर्त
प्रगति मैदान में आज से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला: ट्रेड फेयर के लिए प्रगति मैदान के 1 से 14 नंबर हॉल सज गए हैं। भारत मंडपम के ऑडिटोरियम-2 में उद्घाटन समारोह होगा। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। शुरुआती पांच दिन 14-19 नवंबर को व्यावसायिक दिन होगा।
खुले में आग जलाने के खिलाफ अभियान आज से: दिल्ली सरकार के इस अभियान के तहत 611 टीम तैनात की गई है। सभी टीमें 24 घंटे दिल्ली में ओपन बर्निंग की घटनाओं की निगरानी और रोकने का काम करेंगी।
अब नेपाल सरकार ने भी लगाई टिकटॉक पर पाबंदी: नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।
उड़िया अभिनेत्री मौसमी नायक गिरफ्तार: ओडिशा पुलिस ने सोमवार को उड़िया अभिनेत्री मौसमी नायक को एक युवा महिला लेखिका को ब्लैकमेल करने और उसकी सार्वजनिक छवि को बदनाम करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़े: Rajasthan Election: मिलिए 'अशोक गहलोत' के डुप्लीकेट से, जो भगवा थाम 'भाजपा' के हो गए
धनबाद में दुकानों में आग की चपेट में कई लोग: झारखंड के धनबाद में दुकान में आग लगने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में दो महिलाएं और एक चार साल की एक बच्ची शामिल है।
जलवायु परिवर्तन के खिलाफ रैली में ग्रेटा थनबर्ग से शख्स ने माइक छीना: नीदरलैंड की जलवायु परिवर्तन के खिलाफ रैली में शामिल हुईं जानीमानी स्वीडिश कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के साथ अजब वाकया हुआ। वह जब रैली में भाषण दे रही थीं, तब एक अन्य कार्यकर्ता ने उनसे माइक छीन लिया।
दौसा दुष्कर्म पीड़ित बच्ची का हाल जानने पहुंचे चंद्रशेखर आजाद: दौसा जिले में चार साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले में दलित नेता आसपा के चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिवार से मिलने राहुवास गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित बच्ची के परिजनों से मिलकर उनकी पीड़ा जानी।
यह भी पढ़े: यहां डाकू आज भी सड़कों पर उतरते हैं, आम जनता को अब नहीं सताता डर
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…