पीएम मोदी का तमिलनाडु दौरा: पीएम मोदी शनिवार और रविवार को तमिलनाडु में कई महत्वपूर्ण मंदिरों में दर्शन करेंगे। वह आज सुबह करीब 11 बजे तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह यहां विभिन्न विद्वानों से कम्ब रामायणम के छंदों का पाठ भी सुनेंगे।
उत्तर भारत में कोहरे का कहर: उत्तर भारत में भीषण सर्दी और घने कोहरे का सबसे बड़ा कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय न होना है। अल नीनो और जेट स्ट्रीम भी जिम्मेदार है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी के लिए 23 जनवरी तक ठंड व कोहरे को लेकर रेड व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर फिर किया हमला: यूएस सेंट्रल कमांड ने बताया कि हमला शुक्रवार शाम करीब 6:45 बजे किया गया, क्योंकि हूती की एंटी-शिप मिसाइलों ने लाल सागर में व्यापारी जहाजों और अमेरिकी नौसेना के जहाजों को खतरा पेश किया।
जयशंकर ने गाजा में मानवीय कानून के सम्मान का किया आह्वान: कंपाला में 19वें गुटनिरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में जयशंकर ने कहा कि वर्तमान में गाजा में संघर्ष सबसे बड़ी चिंता है। इस मानवीय संकट के लिए एक स्थायी समाधान की जरूरत है, जो प्रभावित लोगों को तत्काल राहत दे।
यह भी पढ़े: जयपुर में रामलला के प्रेम में श्याम रसोई शुरू, नरूका ने किया पोस्टर विमोचन
ईरान-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने फोन पर की बातचीत: पाकिस्तान और ईरान ने संबंधों को सामान्य करने पर चर्चा की। बलूचिस्तान में ईरान की एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने भी जवाबी हमला किया था। इससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था।
जापान ने चांद पर उतारा अंतरिक्ष यान: जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की सतह पर उतारने का दावा किया है। एजेंसी ने आशंका जताई है कि उसका चांद मिशन समय से पहले काम करना बंद कर सकता है क्योंकि अंतरिक्ष यान का सौर सेल बिजली पैदा नहीं कर रहा है।
प्यूर्टो रिको जा रहे कार्गो विमान के इंजन में लगी आग: अमेरिका के मियामी से प्यूर्टो रिको जा रहे एटलस एयर के एक कार्गो विमान के इंजन में आग लग गई। इसके बाद मियामी एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
एअर इंडिया क्रू सदस्य की नोएडा में सरेआम हत्या: शुक्रवार दोपहर नोएडा के सेक्टर-104 के मार्केट में करीब 2:15 बजे बाइक सवार पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पांच गोलियां लगने से सूरजमान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़े: अब कोचिंग के हत्थे नहीं चढ़ेंगे मासूम, Modi सरकार लेकर आई ये धांसू कानून
अयोध्या जाएगी विश्व की सबसे लंबी बांसुरी: मुस्लिम परिवार की तरफ से बनाई गई बांसुरी कुछ अलग ही है। अरमान बताते हैं कि बांसुरी बनाना उनका खानदानी काम है। असम के जिस बांस से यह बांसुरी बनाई गई है वह करीब 20 साल पहले से रखा था। इस बांस को विशेष प्रयोजन के लिए रखा था।
मुख्तार और उसके साथियों पर आज तय होंगे आरोप: 15 जुलाई 2001 को उसरी चट्टी हत्याकांड हुआ था। उसी दिन मनोज राय की भी हत्या हुई थी, उस समय मनोज राय को भी मुख्तार अंसारी ने हमलावरों में शामिल बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…