Categories: भारत

Top 10 Morning News India 24 जनवरी 2024 की बड़ी ख़बरें

 

कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान देने का एलान किया गया है। कर्पूरी ठाकुर दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे। कर्पूरी ठाकुर की पहचान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक और राजनीतिज्ञ के रूप में रही है। 

 

प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरी सुबह भी भक्तों का तांता: प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन भक्तों की आस्था ने दर्शन का भी नया रिकॉर्ड बनाया। मंगलवार को पांच लाख श्रद्धालुओं ने श्रीराम दरबार में हाजिरी लगाई। दूसरे दिन श्री रामलला के दर्शन के लिए रामपथ पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। 

 

उत्तर भारत में फिर बढ़ी गलन: पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब समेत उत्तर पश्चिम भारत में एक दिन की मामूली राहत के बाद गलन वाली ठंड फिर बढ़ गई है। कई जगह घना से लेकर बहुत घना कोहरा छाया रहा, खासकर रात और सुबह के समय। 

 

लोस चुनाव से पहले पुराने सहयोगियों को जोड़ने की तैयारी: भाजपा सूत्रों के मुताबिक अकाली दल से नए फॉर्मूले पर बातचीत सकारात्मक रही है। इसके तहत भाजपा को राज्य की 13 में से 5 सीटों पर तो अकाली दल को शेष 8 सीटों पर चुनाव लड़ना है।

 

यह भी पढ़े: 26 जनवरी पर यह खास शख्स था भारत का पहला Chief Guest, जानिए नाम

 

पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले मेडिकल छात्रों पर नहीं लगेगा जुर्माना: आयोग ने यह भी कहा है कि राज्य सरकार चाहे तो संबंधित छात्र को एक वर्ष के लिए प्रवेश परीक्षा में शामिल न होने का प्रतिबंध लगा सकती है, लेकिन लाखों रुपये की जुर्माना राशि छात्रों को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करती है।  

 

डॉ. ऋतु और नवीन को यूपी गौरव सम्मान: डॉ. ऋतु ने भारत के मंगल मिशन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह चंद्रयान मिशन से भी जुड़ी रही हैं। वहीं, कानपुर के नवीन ने दुनिया में सबसे बड़ा स्वतंत्र मोबाइल एडटेक प्लेटफॉर्म स्थापित किया है। 

 

यूपी में चार वर्षीय बच्ची के साथ दो किशोरों ने की दरिंदगी: 19 जनवरी को दो किशोर उसकी बच्ची को बहला-फुसला कर घर से दूर ले गए। दोनों ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट में उंगली व लकड़ी डाल दी। दर्द से चीखती बच्ची घर आई और आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए ले गए।

 

सुबह छह से रात 10 बजे तक होंगे रामलला के दर्शन: रामलला के दर्शन की अवधि बढ़ा दी गई है। डीएम नितीश कुमार ने बताया कि इस बीच आरती और भोग के दौरान थोड़ी देर के लिए श्रद्धालुओं को रोका जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी होते ही फिर से दर्शन शुरू हो जाएंगे।

 

यह भी पढ़े: 26 जनवरी पर देखें जैसलमेर के क्रांतिकारी 'गोपा' की यह Full Movie

 

कांग्रेस ने पंजाब और उत्तराखंड के लिए किया चुनाव समितियों का गठन: पंजाब के लिए गठित समितियों में 27 स्थायी सदस्य और चार विशेष पदेन सदस्य इस समिति में होंगे। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन समितियां के गठन को स्वीकृति दी है।

 

प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन कई जगह जश्न में खलल: बरेली के भोजीपुरा में सोमवार देररात एक धार्मिक स्थल पर रामलला की पूजा कर रहे लोगों पर पथराव करने का मामला सामने आया। सोशल मीडिया पर राममंदिर के चित्र पर पाकिस्तान का झंडा लगा एडिट वीडियो वायरल हुआ। 
 

Aakash Agarawal

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

3 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 months ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago