उदयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 9 अगस्त को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। राहुल गांधी विश्व आदिवासी दिवस के उपल्क्ष में मानगढ़ धाम आएंगे। इस दौरान सभा का भी आयोजन किया गया है। राहुल गांधी इस मौके पर मानगढ़ धाम के दर्शन कर सभा को भी संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के राजस्थान दौरे को लेकर कांग्रेस की और से तैयारियां तेज कर दी गई है। राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा उदयपुर पहुंचे। प्रदाशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की और से तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है।
यह भी पढ़े: राजस्थान में नहीं लगी नौकरी तो यहां भी कर सकते हैं अप्लाई
भीड़ जुटाना नहीं कोई चुनौती
प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मीडिया से बातचित करते हुए कहा मानगढ़ धाम पर भीड़ जुटाना कोई चुनौती नहीं है। वहां सड़कें काफी संकरी है जिसके कारण व्यवस्थाएं देखी जा रही है। राहुल गांधी के मानगढ़ धाम आने को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।
डोटासरा ने लिया भाजपा को आढ़े हाथ
डोटासरा ने राहुल गांधी को कोर्ट से राहत मिलने तथा सदस्यता बहाल होने पर खुशी जाहिर करते हुए भाजपा पर हमला बोला। भाजपा को आढ़े हाथ लेते हुए गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा यह भाजपा का षडयंत्र था। जनता को यह समझ आ चुका है। और कांग्रेस को इसका लाभ भी अवश्य ही मिलेगा। इस दौरान डोटासरा ने भाजपा के लगातार कांग्रेस सरकार पर हमले को लेकर कहा भाजपा और संघ के लोगों द्वारा यह काम किया जा रहा है। इससे कांग्रेस को कोई र्फक नहीं पड़ता है।
यह भी पढ़े: हर घर तिरंगा अभियान शुरू, आप इतने रूपये देकर खरीद सकेंगे प्यारा झंडा
राहुल गांधी करेंगे सभा को संबोधित
राहुल गांधी की सदस्यता बहाली पर डोटासरा ने कहा सत्य की जीत हुई है। सत्य कभी भी पराजित नहीं हो सकता है। यह भाजपा का षड्यंत्र था जो आज भाजपा का षड्यंत्र हार चुका है। राहुल गांधी के द्वारा मानगढ़ धाम से चुनावी शंखनाद किया जाएगा। राहुल गाधी सभा को संबोधित करने हुए 30 से ज्यादा सीटों को साधने का प्रयास करेंगे। इसके पश्चात राहुल गांधी अन्य कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…