Categories: स्थानीय

Rajasthan Election: कांग्रेस को झटका, पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल और छात्रनेता रविंद्रसिंह भाटी भाजपा के हुए

 

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान के चुनावी रण में मतदान की तारीख से पहले नेताओं का दल-बदल कार्यक्रम जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता और जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इसके अलावा कांग्रेस की छात्र विंग NSUI के नेता और जयनारायण व्यास जोधपुर यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष रह चुके रविंद्र सिंह भाटी भाजपा में चले गए है। दोनों नेताओं को सचिन पायलट का करीबी माना जाता है। 

 

किशनपोल से लड़ सकती है ज्योति खंडेलवाल 

 

कांग्रेस के लिए अपने राजनीतिक जीवन के 20 साल देने वाली ज्योति खंडेलवाल अब भाजपा के पाले में जा चुकी है। ऐसे में भाजपा की तरफ से उन्हें किशनपोल विधानसभा क्षेत्र (Kishanpol Assembly Constituency) से चुनावी मैदान में उतारे जाने की संभावना जताई जा रही है। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Election 2023: चुनावी अखाड़े में कूदे जीजा और साली, धौलपुर की इस सीट पर रोमांचक हुई जंग

 

शिव विधानसभा से भाजपा का चेहरा बनेंगे भाटी 

 

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये छात्रनेता रविंद्र सिंह भाटी (Ravindra Singh Bhati) शिव विधानसभा (Shiv Assembly) से चुनाव लड़ सकते है। भाटी लंबे समय तक पश्चिमी राजस्थान की छात्र राजनीति में सक्रिय रहे है। वह जोधपुर विश्व विधालय से निर्दलीय अध्यक्ष पद का चुनाव जीत चर्चाओं में आये थे। 

 

इन नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता 

 

ज्योति खंडेलवाल

तारानगर से पूर्व विधायक चंद्रशेखर बैद

राजगढ़ से पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया 

झुंझुनूं से डॉ हरिसिंह सारण 

सांवरलाल महरिया (राजस्थान धरोहर प्राधिकरण, उपाध्यक्ष)

केसर सिंह शेखावत (पूर्व IPS अधिकारी)

भीमसिंह पिका (पूर्व IPS अधिकारी)

जयपाल सिंह (आप के युवा नेता) 

छात्रनेता रविंद्र सिंह भाटी

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Election: तीन पार्टी और ये 10 नेता, राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री बनने के है मजबूत दावेदार

Aakash Agarawal

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

2 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

2 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

2 महीना ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

2 महीना ago