Categories: स्थानीय

यदि वर्दी साफ सुथरी तो मिलेगा पदक, भ्रष्टाचार के लगे आरोप तो होगी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक की वापसी

  • सुनहरे रंग के पदक पर होगा प्रदेश का नक्शा
  • अशोक स्तमभ व सत्यमेव जयते होगा अंकित

जयपुर। राज्य सरकार की और से राष्ट्रपति पुलिस पदक की तर्ज पर मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक दिए जाने की पहल की गई है। पुलिस में 20 साल बेदाग सेवा करने वाले जवान से लेकर आईपीएस अधिकारी को इस पदक से नवाजा जाएगा। इसके साथ ही 10 साल की सेवा के लिए सीएम सराहनीय पुलिस पदक दिया जाएगा। वहीं दूसरी और राजस्थान पुलिस विशिष्ट सेवा पदक तथा पुलिस सेवा पदक से भी नवाजा जाएगा। गृह विभाग की और से चारों पदकों के लिए नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।

 

यह भी पढ़े: Top 10 Morning News India- 05 सितंबर 2023 की बड़ी ख़बरें

 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घोषणा

राज्य सरकार की और से सेवा पदक देने की घोषणा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर की जाएगी। पुलिस दिवस परेड समारोह 16 अप्रैल के मौके पर जवानों को सम्मानित किया जाएगा। हर वर्ष इस उत्कृष्ट सेवा पदक से दस जवानों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं सीएम सराहनीय पदक से हर साल 40 जवानों को सम्मानित किया जाएगा। राजस्थान पुलिस विशिष्ट सेवा पदक नफरी का कुल 0.025 प्रतिशत को दिया जाएगा। पुलिस सेवा पदक कुल संख्या नफरी का 0.075 प्रतिशत दिया जाएगा। यदि किसी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगता है तो सरकार पदक वापस लेगी।

 

यह भी पढ़े: केजरीवाल की राजस्थान में धांसू एंट्री, क्या गहलोत की योजनाओं पर भारी पड़ेगा केजरीवाल का गारंटी कार्ड

 

नक्शे में अशोक स्तंभ का चिन्ह

सीएम पुलिस पदक के बीच में प्रदेश का नक्शा बना होगा। इस नक्शे में अशोक स्तंभ का चिन्ह होगा। इसके साथ ही इसके नीचे सत्यमेव जयते तथा राजस्थान सरकार लिखा हुआ होगा। पदक के नीचले भाग में सेवार्थ कटिद्धता तथा अशोक स्तंभ के ऊपर सीएम उत्कृष्ट सेवा पदक लिखा हुआ होगा। पदक सुनहरे रंग में गोलाकार होगा। विभिन्न रेंजों को योग्य अधिकारियों के आवेदन हर साल 31 दिसंबर तक पुलिस मुख्यालय भेजने होंगे।

Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago