Jaipur Sehri Iftar Time: भारत में कल रमजान का चांद नजर आ चुका है। पहली तरावीह हो चुकी है। साथ ही पहला रोजा भी रख लिया गया है। आज शाम जयपुर में 6 बजकर 41 मिनट पर रोजा खोला जाएगा। जयपुर में पहली सेहरी का समय 5 बजकर 22 मिनट पर खत्म हुआ। रोजेदारों ने चार बजे उठकर खाना पीना बनाकर फारिग होकर फज्र की नमाज अदा की। जयपुर की जामा मस्जिद में रात के समय 8 बजे तरावीह की नमाज होती है। आज 12 मार्च 2024 को दूसरी तरावीह होगी। तो चलिए कल का रमजान का टाइम टेबल जान लेते हैं। जयपुर में 13 मार्च 2024 को दूसरा रोजा (Jaipur Sehri Iftar Time) रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें: Jaipur Sehri Iftar Time: जयपुर में पहली सेहरी कब खत्म होगी, इतने बजे खुलेगा रोजा!
जयपुर में इंशाअल्लाह दूसरा रोजा 13 मार्च 2024 को रखा जाएगा। ऐसे में आज शाम को ही दूसरी तरावीह की नमाज हो जाएगी। जयपुर में दूसरी सेहरी का समय हम आपको बता रहे हैं। जयपुर में दूसरी सेहरी 13 मार्च 2024 की सुबह 5 बजकर 21 मिनट पर खत्म हो जाएगी। यानी इससे पहले आपको जो खाना पीना है वो सब कर लें। 5:21 बजे के बाद सेहरी का समय समाप्त हो जाएगा। फिर आपको रोजे की नियत कर लेनी है और फज्र की नमाज पढ़नी है। रोजा रखकर सोने वालों पर अल्लाह का कहर नाजिल हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Sehri and Iftar Timings in India: भारत के दस बड़े शहरों में सेहरी इफ्तार का टाइम जान लें
Jaipur में Sehri के बाद अब Iftar Time की बात करें तो आप दूसरा रोजा 13 मार्च की शाम को 6 बजकर 42 मिनट पर खोल सकते हैं। यानी जयपुर में दूसरे दिन की रोजा इफ्तारी 6:42 AM पर होगी। मगरिब की नमाज रोजा खोलने के बाद पढ़ी जाएगी। आप सबको वक्त का खास ख्याल रखना है। अगर कहीं बाहर है तो वहीं पर रोजा खोल लें। जयपुर में परकोटे वाले रोजेदारों का खास ख्याल रखते हैं।
जयपुर की जामा मस्जिद जौहरी बाजार में स्थित है। यहां रात की नमाज तरावीह होती है। तरावीह की नमाज के बाद यहां पर खास दुआ का एहतिमाम किया जाता है। जयपुर की जामा मस्जिद में रमजान के जुमे की नमाज पढ़ने के लिए काफी भीड़ जमा होती है। जयपुर में सेहरी और इफ्तारी का ये टाइम टेबल औरों तक भी पहुंचाएँ।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…