JLF 2024 Award: जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024 (Jaipur Literature Festival 2024) का आगाज कल से जयपुर में होने जा रहा है। इस मौके पर हर साल महाकवि कन्हैयालाल सेठिया की याद में (Mahakavi Kanhaiyalal Sethia Poetry Award JLF 2024) एक कविता पुरस्कार से युवा साहित्यकारों को सम्मानित किया जाता है। इस बार लेखिका अरुंधति सुब्रमण्यम को कन्हैयाल सेठिया कविता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि कौन है महाकवि कन्हैयालाल सेठिया जिनकी स्मृति में यह अवार्ड युवा लेखकों, कवियों और साहित्यकारों को दिया जाता है।
यह भी पढ़ें:तो इसलिए होटल में हो रहा है Jaipur Literature Festival 2024 का आयोजन
अरुंधति सुब्रमण्यम एक उभरती हुई कवि और लेखिका है। इनकों जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024 (Jaipur Literature Festival 2024) की जूरी द्वारा कन्हैया लाल सेठिया कविता पुरस्कार 2024 (Mahakavi Kanhaiyalal Sethia Poetry Award JLF 2024) के लिए चुना गया है। इस पुरस्कार समारोह में फेस्टिवल की जूरी की ओर से लेखिका अरुंधति सुब्रमण्यम को 3 फरवरी को एक लाख रूपए राशि के चेक और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। अरुंधति सुब्रमण्यम अब तक कविता को लेकर चार किताबें लिख चुकी है। हाल ही में ‘व्हेन गॉड इज ए ट्रैवलर’ की अनुवादित नई किताब “पोएट्री बुक सोसाइटी”, यूके की विंटर चॉइस है, जो टीएस एलियट पोएट्री पुरस्कार के लिए भी चुनी गई है।
यह भी पढ़ें:JLF 2024: कौन है कुमार गंधर्व, जिनको समर्पित होगा Jaipur Music Stage
यह पुरस्कार राजस्थान के प्रसिद्ध महाकवि कन्हैयालाल सेठिया की स्मृति में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (Jaipur Literature Festival 2024) के आयोजकों द्वारा हर साल किसी एक कवि, लेखक या साहित्यकार (Mahakavi Kanhaiyalal Sethia Poetry Award JLF 2024) को दिया जाता है। इस पुरस्कार के तहत एक लाख रूपए की राशि के चेक के साथ ही युवा लेखक को प्रशंसा पत्र भी दिया जाता है।
11 सितम्बर 1919 को जन्मे महाकवि कन्हैयालाल सेठिया को साल 2004 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध कवि ने ‘धरती धोरा री’ गीत लिखा था। सेठिया जी को 1988 में ज्ञानपीठ के मूर्तिदेवी साहित्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। सेठिया जी की काव्य शैली सबसे अलग थी। ऐसे महान कवि के नाम पर युवा लेखकों को (Mahakavi Kanhaiyalal Sethia Poetry Award JLF 2024) प्रोत्साहन देना काबिले तारीफ है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…